{"_id":"647b8b50b312152a390c2ca4","slug":"three-connections-closed-in-dobhi-talab-area-two-in-bank-and-labor-colony-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-24-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: डोभी तालाब क्षेत्र में तीन, बैंक और लेबर कॉलोनी में दो कनेक्शन किए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: डोभी तालाब क्षेत्र में तीन, बैंक और लेबर कॉलोनी में दो कनेक्शन किए बंद
विज्ञापन
पानी लीेकेज को चेक करता मजदूर।
भिवानी। करीब पांच निजी घरेलू कनेक्शनों की वजह से शहर की कई कॉलोनियों में 350 से अधिक परिवार लंबे अर्से से गंदा पानी पीने को मजबूर थे। लेकिन अब इन कनेक्शनों को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने स्थायी तौर पर बंद कर दिया है।
इसके बाद शहर की बैंक कॉलोनी, लेबर कॉलोनी और डोभी तालाब क्षेत्र के कुछ हिस्से को दूषित पानी की आपूर्ति से मुक्त कर दिया है। ये लीकेज मुख्य पेयजल लाइन के स्वच्छ पानी को भी गंदा कर रही थी। ये लीकेज कैमरे से लाइनों की जांच कराए जाने के बाद पकड़ में आई।
दरअसल शहर की 15 से अधिक बड़ी कॉलोनियों में गंदे पानी की आपूर्ति का लोग दंश झेल रहे हैं। इसकी शिकायतें भी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के समक्ष की गई। इसके बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने इन इलाकों में अपनी लाइनों की जांच कराई और लीकेज का पता लगाया। शहर के डोभी तालाब ठाकुर भानी सिंह की गली में तीन निजी कनेक्शन लीकेज मिले। ये कनेक्शन काफी पुराने और सीवर की होदी या फिर टैंक के बेहद करीब किए हुए थे। इसकी वजह से टैंक का गंदा पानी भी पेयजल सप्लाई के दौरान आपूर्ति में मिक्स होकर इलाके के करीब 60 से 80 घरों में पहुंच रहा था।
विज्ञापन
जांच के दौरान इन तीन कनेक्शनों की लीकेज को खत्म करने के लिए इन्हें स्थायी तौर पर बंद करना पड़ा। इसके बाद इस इलाके में गंदे पानी की आपूर्ति पर अंकुश लगा। इसी तरह बैंक कॉलोनी मिनी बाईपास गली नंबर एक में भी एक निजी कनेक्शन की लीकेज के कारण मिनी बाईपास क्षेत्र के काफी बड़े इलाके में लोग गंदे पानी की आपूर्ति झेल रहे थे। यहां पर भी विभाग को करीब 20 दिन तक लीकेज ढूंढने के लिए 25 से अधिक गड्ढे भी खोदने पड़े। इसके बाद लीक मिला एक निजी कनेक्शन स्थायी तौर पर बंद करा दिया। यही हाल लेबर कॉलोनी में भी है। जहां जांच के दूसरे दिन एक निजी कनेक्शन की लीकेज सामने आई।
मुख्य लाइन में मोबाइल कैमरे से जांच की गई तो एक कनेक्शन से लगातार सीवर का गंदा पानी वापस लाइन में आ रहा था। इस कनेक्शन का गंदे पानी के हौद से संपर्क बना हुआ था। इसकी वजह से लेबर कॉलोनी के काफी हिस्से में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही थी। इस कनेक्शन को स्थायी तौर पर काट दिया है। वहीं लेबर कॉलोनी, चिरंजीव कॉलोनी और रामनगर में गंदे पानी की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन की जांच का काम किया जा रहा है।
डोभी तालाब क्षेत्र में तीन और बैंक कॉलोनी में एक निजी कनेक्शन लीकेज मिला है। जिन्हें स्थायी तौर पर बंद करा दिया है। लाइनों की जांच का काम चल रहा है। जहां लीकेज हैं, उन्हें नोटिस भी दिया है।
- कुनाल, जेई, शहरी पेयजल शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
लेबर कॉलोनी में अब तक 100 से अधिक पेयजल कनेक्शनों की जांच की जा चुकी है। इनमें एक निजी कनेक्शन लीक मिला है। इसे स्थायी तौर पर बंद कर दिया है। यहां पर कैमरे से लाइन की जांच करा रहे हैं। लीकेज पाइप मिलने पर उपभोक्ताओं को नोटिस दिया जाएगा और उसका कनेक्शन स्थायी तौर पर बंद किया जाएगा।
- कपिल श्योराण, जेई शहरी पेयजल शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।