फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three cases of cheating were caught in the 12th class Punjabi and Sanskrit Veda Siddhanta exams.

Bhiwani News: 12वीं की पंजाबी व संस्कृत वेद सिद्धांत परीक्षा में नकल के तीन मामले पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Three cases of cheating were caught in the 12th class Punjabi and Sanskrit Veda Siddhanta exams.
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सोमवार को आयोजित 12वीं की पंजाबी एवं संस्कृत वेद सिद्धांत परीक्षा में नकल के तीन मामले पकड़े गए जबकि परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक पर्यवेक्षक, एक लिपिक और एक सेवादार को कार्यभार से मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को हुई परीक्षा में प्रदेशभर के 432 परीक्षा केंद्रों पर 15,582 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि अध्यक्ष विशेष आरएएफ उड़नदस्ता ने कैथल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जहां नकल का एक मामला दर्ज किया गया। निरीक्षण के दौरान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जखौली अड्डा, कैथल-37 (बी-1) में नियुक्त पर्यवेक्षक बिजेंद्र (इतिहास प्रवक्ता) और इसी केंद्र पर नियुक्त सेवादार (एचकेआरएन) राजेश तथा जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल-12 (बी-1) में नियुक्त लिपिक धर्मबीर को परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही के चलते कार्यभार से मुक्त कर दिया गया। इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को लिखा गया है।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि जिला प्रश्न पत्र उड़नदस्ता जींद ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जहां नकल के दो मामले दर्ज किए गए। एक अप्रैल को 736 परीक्षा केंद्रों पर सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक की राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क तथा संस्कृत व्याकरण-2 (आर्ष पद्धति गुरुकुल, परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ) विषय की परीक्षा में 45,377 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed