{"_id":"5e3f03248ebc3ee5d653bfb2","slug":"three-blade-factory-asi-house-theft-bhiwani-news-rtk54131181","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ब्लेड फैक्टरी और एक एसआई के मकान में घुसे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ब्लेड फैक्टरी और एक एसआई के मकान में घुसे चोर
विज्ञापन
चोरी की घटना के बारे में जानकारी देते हुए फैक्टरी मालिक दीपक दीवान। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने शुक्रवार की रात को शहर में खूब उत्पात मचाया। चोर इंडस्ट्रीज एरिया की तीन फैक्टरियों में घुसे और काउंटर की दराज में जितनी नकदी मिली ले उड़े। चोर दो फैक्टरियों से करीब 27 हजार की नकदी ले उड़े मगर सबसे अहम एक फैक्टरी से लैपटॉप, हार्ड डिस्क ले उड़े। जिसमें फैक्टरी का सारा रिकार्ड था। दो फैक्टरियों में चोरों के चेहरे साफ नजर आए है। चोरों ने पुलिस में एक एसआई के बंद मकान को भी अपना निशाना बनाया और घरेलू सामान, डीवीआर सिस्टम ले उड़े। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
चोरों ने रात 09:50 से रात साढ़े 12 बजे तक इंडस्ट्रीज एरिया में उत्पात मचाया। चार पालुवास-हरिपुर प्राइमरी स्कूल के सामने स्थित ललित की ब्लेड फैक्टरी में घुसे। यहां ऑफिस के दरवाजे की जालियां और खिड़कियां तोड़ी। यहां काउंटर की दराज में रखे करीब 15 हजार रुपये चोरी किये। चोर यहां करीब दो घंटे तक रहे। अंदर ही आराम से बैठकर पानी पीया और सिगरेट पी। इसी फैक्टरी के सामने कुलदीप की फैक्टरी में चोरी का प्रयास किया। यहां शीशे का दरवाजा तोड़ा।
चोरों ने यहां के बाद रोहतक रोड पर दीपक दीवान की ब्लेड फैक्टरी को निशाना बनाया। यहां चोर रात 12:01 पर घुसे और सीढ़ियों से ऊपर जाकर चौकीदार के कमरे से चाबियां चोरी की। यहां के बाद कार्यालय से लैपटॉप, हार्ड डिस्क व अन्य सामान चोरी कर ले गए। काउंटर की दराज से करीब 12 हजार की नकदी भी चोरी कर ले गए। यहां लगे सीसीटीवी में चोरों का चेहरा और सभी गतिविधियां साफ नजर आ रही है। दीपक ने बताया कि चोर उसके लैपटॉप में सारा हिसाब था। अब अगर उसे लैपटॉप नहीं मिला तो भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर के बंद मकान से सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर व घरेलू सामान चोरी
भिवानी। शहर में सक्रिय चोर हनुमान ढाणी सैनी धर्मशाला के पीछे एक एसआई के बंद मकान के ताले चटकाकर चोर घरेलू सामान पर हाथ साफ कर ले गए। शातिर चोर घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए। जिससे की पुलिस उन तक न पहुंच सके। मकान हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर रोहित का है, जो फिलहाल अपने बच्चों सहित मधुबन रह रहा है। बंद मकान में हुई चोरी की शिकायत रोहित के चचेरे भाई सुनील ने पुलिस को दी।
हनुमान ढाणी क्षेत्र वासी सुनील ने सिटी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके ताऊ राजेंद्र का लड़का रोहित का मकान सैनी धर्मशाला के पीछे है। सात फरवरी की सुबह रोहित के मकान में लगी पानी की मोटर चलाने के लिए गया तो देखा कि मकान के ताले टूटे पड़े हैं। अंदर सामान बिखरा हुआ था। इसकी सूचना उसने फोन पर रोहित को दी। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी। सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। सुनील ने बताया कि रोहित का मकान बंद था। एक सप्ताह पहले भी उसके बच्चे आए थे। चोर मकान के ताले तोड़कर गैस सिलिंडर, एलईडी टीवी सहित अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। चोर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। सिटी पुलिस थाना इंचार्ज हरिओम ने बताया कि सब इंस्पेक्टर रोहित के बंद मकान के अंदर हुई चोरी की वारदात में चोरी का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
मकान से नकदी और आभूषण चोरी
चोरों ने विद्यानगर के शास्त्री मार्ग के एक मकान को भी निशाना बनाया और लाखों के आभूषण और नकदी ले उड़े। चोरी की सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। डॉग स्क्वायड भी बुलाई गई।
पुलिस को दी शिकायत में महिला निशन देवी ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ यहां रहती है और पांच फरवरी को अपने मायके जींद गई थी। शनिवार को वापस आए तो घर के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोर मकान से सोने की एक चेन, तीन अंगूठी, कानों की तीन जोड़ी बालियां, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, चांदी की चार अंगूठी, सात चांदी के सिक्के, 50 हजार की नकदी, एक फोन, दो महंगी घड़ियां व अन्य सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद सब्जी मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। शाम के समय डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची मगर डॉग घर से ज्यादा दूर नहीं जा सका। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।