{"_id":"5f401ea28ebc3e3cd6013d80","slug":"threat-women-criminal-jail-bhiwani-news-rtk569844157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी जमानत का इंतजाम करो नहीं तो तेरा वीडियो वायरल कर दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी जमानत का इंतजाम करो नहीं तो तेरा वीडियो वायरल कर दूंगा
विज्ञापन
जिला कारागार के एक बंदी ने महिला को फोन कर धमकी दी है कि तुम मेरी जमानत का इंतजाम करो, वरना तुम्हारे आपत्तिजनक वीडियो सोशल साइट पर वायरल कर दूंगा। आरोपी शराब ठेके पर लूट व तोड़फोड़ के मामले में जेल में है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
भिवानी की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति दूसरे प्रदेश में नौकरी करते हैं। उसका बड़ा बेटा अपने पत्नी-बच्चों सहित दूसरे स्थान पर रहता है। वह दो बच्चों के साथ यहां रहती है। पीड़िता के अनुसार जून 2017 में उसने घर की मरम्मत कराई थी। इस दौरान करीब छह माह तक निर्माण कार्य चला। जिसके चलते उसने पड़ोस में ही किराये का मकान लिया। हालांकि देखरेख के सिलसिले में दोनों बच्चे पड़ोस के मकान में रहते थे और वह घर पर अकेली रहती थी। इसी दौरान मजदूरी करने आ रहे आरोपी ने उसी दौरान एक रात चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दुष्कर्म की आरोपी ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर इस वीडियो को इंटरनेट व सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम करने की धमकी दी, जिससे वह चुप रही। इसके बाद आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म रहा। एक बार उसके गले से सोने की चेन और कानों से सोने की बालियां भी आरोपी ने छीन ली। पीड़िता ने बताया कि इसी वर्ष 11 जून को शराब ठेके पर तोड़फोड़ व लूट के मामले में आरोपी को सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से आरोपी जेल में है। पीड़िता का कहना है कि जेल जाने के बावजूद आरोपी उसे ब्लैकमेल और लगातार धमकी दे रहा है। आरोपी ने अपने भाई की मदद से जेल से फोन पर उससे कांफ्रेंस कॉल कर अपनी आईडी लगाने को कहा। यहीं नहीं आरोपी ने फोन पर ही उसे जमानत कराने और जेल के अंदर उसका खर्च भेजे जाने का भी दबाव बनाया। मोबाइल फोन से बातचीत और धमकी की रिकार्डिंग भी महिला ने एसपी को दी है।