फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Third accused in the case of extortion and assault on businessman's son arrested

Bhiwani News: व्यापारी के बेटे से रंगदारी मांगने व मारपीट मामले का तीसरा आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Third accused in the case of extortion and assault on businessman's son arrested
भिवानी। शहर थाना पुलिस ने नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानुप्रकाश के बेटे जतिन से रंगदारी मांगने और मारपीट के मामले में शुक्रवार को तीसरे आरोपी रोहित उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सराफा बाजार का निवासी है। उसे रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जतिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी पालाराम हलवाई के नाम से हालू बाजार चौक में दुकान है। 16 नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे वह चौक में मक्का की रेहड़ी पर मक्का खाने गया था। तभी वहां मौजूद दो युवकों ने उससे दुकान चलाने के नाम पर रंगदारी मांगी और खुद को पीयूष उर्फ बच्ची के संगठित गिरोह का सदस्य बताया।
विज्ञापन

जतिन के मना करने पर कुछ देर बाद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ दुकान में घुस आया और लाठी-डंडों से हमला करने के बाद धमकी देकर भाग गया। शुक्रवार को जैन पुलिस चौकी के जांच अधिकारी धर्मबीर सिंह ने कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी रोहित उर्फ कालू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से एक अन्य मामले में जमानत पर चल रहा है। वहीं इस मामले में मुख्य आरोपी पीयूष उर्फ बच्ची को 17 नवंबर और निश्चय उर्फ निशु को 19 नवंबर को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed