फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   thiev in 4 place one tight in city

स्वतंत्रता दिवस के चलते नाकों पर रही पुलिस, चार जगह से 14 लाख का सामान चोरी

Mon, 17 Aug 2020 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
thiev in 4 place one tight in city
रोहतक गेट पर मोबाइल की दुकान में हुई चोरी की घटना के बारे में बताता दुकानदार। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। 14 और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के चलते पुलिस नाकों पर तैनात थी तो चोरों ने खूब उत्पात मचाया। चोर चार जगह से करीब 14 लाख का सामान चोरी कर ले गए। शहर के रोहतक गेट पर तो स्विफ्ट डिजायर कार से आए चोरों ने मोबाइल शॉप का शटर उखाड़ करीब पांच लाख कीमत के मोबाइल और करीब 20 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। वहीं सराय चौपटा में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का शटर उखाड़ा। लोहारू में कंकरीट फैक्टरी का ताला तोड़ चोर करीब चार लाख की मशीनें व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी की शिकायतों पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी मौके से तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

सुबह सूचना मिली उखड़ा है शटर, चोर ले गए पांच लाख के मोबाइल
औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में रामगंज मोहल्ला निवासी हैप्पी अरोड़ा ने बताया कि उसकी रोहतक गेट भारद्वाज अस्पताल के समीप हैप्पी इंटरप्राइजेज मोबाइल की दुकान है। 15 अगस्त की सुबह पांच बजे उसके पास फोन आया कि उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। इस सूचना पर उसने दुकान पर पहुंचकर देखा तो शटर साइड से उखड़ा हुआ था व शीशा टूटा हुआ था। अंदर पहुंचकर देखा तो सामान बिखरा हुआ पड़ा था। उसे समझते देर नहीं लगी कि शॉप में चोरी हुई है। उसने बताया कि चोर करीब पांच लाख कीमत के विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन व गल्ले में रखी 20 हजार रुपये की नकदी ले गए। वहां एक चश्मदीद ने हैप्पी को बताया कि करीब साढ़े चार बजे उसकी दुकान के आगे एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी खड़ी थी। जिसके पास एक युवक खड़ा था, जबकि एक चालक सीट पर बैठा हुआ था। एक युवक दुकान के अंदर था। चोर तीन से चार की संख्या में थे, जो चंद मिनटों में ही दुकान के अंदर से लाखों का माल समेटकर गाड़ी में बैठ दादरी रोड की तरफ फरार हो गए। हैप्पी ने बताया कि चोरों ने दुकान का शटर किसी चीज से साइड से उखाड़ दिया था। जिसके बाद शीशे का दरवाजा तोड़कर चोर अंदरक घुसे थे। चोरी की सूचना पर पहुंची सब्जीमंडी चौकी पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और चोरी का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

कंकरीट फैक्टरी से आठ लाख की मशीनें व सामान चोरी
भिवानी। लोहारू-सिवानी रोड पर गांव खरकड़ी व मनफरा के बीच खेतों में बनी दीप कंकरीट फैक्टरी से शनिवार रात को करीब आठ लाख की मशीनें व अन्य सामार चोरी कर लिया। फैक्टरी मालिक ब्रह्मपाल ने लोहारू पुलिस को लिखित में शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने और सामान की बरामदगी करने की गुहार लगाई है। फैक्टरी मालिक ने बताया कि लॉकडाउन के बाद लेबर नहीं मिलने के कारण फैक्टरी बंद ही रहती है। शनिवार रात को करीब सात बजे तक वह फैक्टरी में थे और सभी कमरों पर ताले लगाकर व मेन गेट पर ताला लगाकर घर गए थे। रविवार को सुबह जब वह फैक्टरी में आए तो फैक्टरी के ताले कटे हुए थे। फैक्टरी से चार वेल्डिंग सेट, 18 वाइब्रेटर, एलसीडी, चेन ब्लॉक, पानी की मोटर, नलकी, बिजली की केबल, 250 लोहे की प्लेट व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। चोरी सामान की कीमत करीब आठ लाख रुपये है। लोहारू पुलिस ने फैक्टरी मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी अश्विनी कुमार ने मौके पर पहुंचकर फैक्टरी का मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान का शटर उखाड़कर सामान चोरी
भिवानी। सराय चौपटा क्षेत्र में एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान का शटर उखाड़ डाला चोर सामान चोरी कर ले गए। चोरी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिटी पुलिस को दी शिकायत में लोहड़ चौपटा क्षेत्र वासी राजेश गोयल ने बताया कि उसकी सराय चौपटा क्षेत्र में गोयल इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। 14 अगस्त को वह शाम को रोजाना की तरह ही अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था, लेकिन 15 अगस्त की सुबह चौकीदार का फोन आया कि उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। वह तुरंत दुकान पर पहुंचा और पाया कि दुकान के शटर की नीचे लगी पत्ती तोड़ कर आधा शटर खुला हुआ था। चोर एक एलईडी व दो मिक्सर जूसर सेट, दो फोन चोरी कर ले गए। चोरी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंचायत घर की छत से सोलर प्लेट हुई चोरी
भिवानी। गांव नवा स्थित पंचायत घर की छत पर लगी सोलर प्लेट चोरी हो गई। मामले की शिकायत जुईकलां पुलिस थाने में दी गई। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है। जुईकलां पुलिस थाने में दी शिकायत में गांव के सरपंच व पंच सीमा देवी, कमलेश, कविता ने बताया कि नवां गांव के पंचायत घर की छत पर सोलर प्लेट लगाई हुई थी। 14 अगस्त को सोलर प्लेट चोरी हो गई। जिस संबंध में सरपंच को सूचित किया गया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने सोलर प्लेट चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed