फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   thief in krishna colony

Bhiwani News: कृष्णा कॉलोनी में बंद मकान के ताले चटकाकर चोर सात लाख की नकदी सहित सोने के आभूषणों पर कर गए हाथ साफ

Sat, 24 Aug 2024 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 24 Aug 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
thief in krishna colony
भिवानी। कृष्णा कॉलोनी स्थित एक बंद मकान के ताले चटकाकर चोर सात लाख रुपये की नकदी सहित सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर ले गए। चोरी की इस वारदात का पता शुक्रवार सुबह घर पहुंचने पर लगा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर मुआयना किया और इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव दिनोद निवासी रवींद्र कुमार ने बताया कि वह लैंड मॉर्गेज बैंक में क्लर्क कार्यरत है। उसकी ड्यूटी सिवानी बैंक में है। लेकिन फिलहाल उसके पैर में फ्रेक्चर होने की वजह से वह मेडिकल छुट्टी पर चल रहा है। वह करीब एक साल से कृष्णा कॉलोनी सब्जी मंडी चौक के नजदीक एक किराये के मकान में रहता है। ये मकान सुभाष का है जिसका परिवार दिल्ली रहता है। वीरवार शाम सात बजे उसकी पत्नी गीता मकान का ताला बंद कर गांव दिनोद में उसके परिचित की दादी के देहांत पर शोक जताने के लिए गई थी। वह भी किसी कार्य से गांव में ही ठहर गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी गीता गांव से कृष्णा कॉलोनी के मकान पर पहुंची तो बाहर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उसने बताया कि चोर अलमारी से सात लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। ये रुपये उसने प्लाॅट की रजिस्ट्री कराने के लिए रखे थे। इसके अलावा चोर उसकी पत्नी के चार तोले सोने का गले का सेट, मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने की कानों की बाली, सोने की अंगूठी, दो चांदी की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी पॉजेब, तीन तोले सोने की पायल चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया। वहीं फारेंसिक एक्सपर्ट टीम भी बुलाई। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed