{"_id":"68852e769cf65c271b0fc214","slug":"there-was-humid-heat-in-the-morning-heavy-rain-in-the-afternoon-students-got-stuck-in-traffic-jam-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137375-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सुबह रही उमस भरी गर्मी, दोपहर को झमाझम बारिश, जाम में फंसे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सुबह रही उमस भरी गर्मी, दोपहर को झमाझम बारिश, जाम में फंसे परीक्षार्थी
Sun, 27 Jul 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
बारिश के कारण हुए जलभराव से राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय के बाहर पानी में खड़े अभ्यर्थ
भिवानी। शहर में शनिवार को मौसम ने करवट ली। जहां सुबह उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया वहीं दोपहर में अचानक हुई तेज बारिश ने कुछ राहत जरूर दी लेकिन इसके साथ ही परेशानी का नया दौर भी शुरू हो गया। करीब 45 मिनट तक हुई 6 एमएम बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया और मुख्य चौक-चौराहों पर जाम लग गया। जाम का सबसे ज्यादा असर सीईटी परीक्षा केंद्रों के बाहर देखने को मिला जहां परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शनिवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था। सीईटी परीक्षा के कारण परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावक पसीने से तरबतर नजर आए। लेकिन जैसे ही परीक्षा की पहली शिफ्ट दोपहर करीब 1 बजे समाप्त हुई वैसे ही आसमान में काले बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। कुछ ही मिनटों में सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को राहत के साथ-साथ परेशानी भी झेलनी पड़ी।
बारिश के कारण महम रोड स्थित सर छोटू राम चौक पर करीब 50 मिनट तक ट्रैफिक जाम लगा रहा वहीं हांसी रोड पर तो जाम की स्थिति दो घंटे तक बनी रही। इस दौरान हरियाणा रोडवेज की बसें भी जाम में फंस गईं। हांसी गेट स्थित आदर्श महाविद्यालय के सामने तो हालात और भी गंभीर हो गए जब एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। हालांकि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने पूरी कोशिश की कि चौक के बीच खड़े होकर ट्रैफिक को सुचारू किया जाए लेकिन लगातार जलभराव और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर नजर आई।