फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There was a dispute between two parties regarding the road in Mandhan

Bhiwani News: मंढान में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद

Fri, 08 Aug 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 08 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute between two parties regarding the road in Mandhan
तोशाम। गांव मंढान में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है। मामला करीब 35 घरों के रास्ते को अवरुद्ध करने और जान से मारने की धमकी तक पहुंच गया। इसकी पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंढान निवासी मनोज कुमार ने शिकायत में बताया कि गांव में 35 घरों का रास्ता बंद हो गया है। इस रास्ते पर ट्रैक्टर चला दिया है। पुश्तैनी जमीन बताकर यह रास्ता बंद किया गया है। मनोज ने कहा कि वे मेहनत मजदूरी करके गुजर-बसर करते हैं। रास्ता बंद होने से उनका यहां से निकलना भी मुश्किल हो गया। उनके घरों से बाहर निकलने का रास्ता नहीं है। यह रास्ता बंद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिन्होंने अपनी पुश्तैनी जमीन बताकर यह रास्ता बंद किया गया है।
विज्ञापन

मनोज कुमार ने कहा कि वे इस रास्ते का प्रयोग करीब 75-80 साल से कर रहे हैं। रास्ते को बंद करने वालों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मामले की शिकायत डायल 112 पर फोन के माध्यम से की। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि रास्ता खुला है। अब वहां शांति है। मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed