{"_id":"69a47f837d6389ef430fe225","slug":"there-is-only-one-god-who-sustains-the-entire-universe-swami-mangalananda-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-147542-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी सृष्टि का पालनकर्ता एक ही भगवान : स्वामी मंगलानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी सृष्टि का पालनकर्ता एक ही भगवान : स्वामी मंगलानंद
Sun, 01 Mar 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
चांग। श्रीसंत आश्रम में रविवार को समाजसेवी जागेराम रंगा की स्मृति में आयोजित सत्संग एवं भंडारा प्रसाद कार्यक्रम में स्वामी मंगलानंद महाराज ने कहा कि पूरी सृष्टि का पालनकर्ता एक ही भगवान है। उन्होंने श्रद्धालुओं से राम नाम का जाप करने, बुरी संगत का त्याग कर भगवान की भक्ति में जीवन लगाने का आह्वान किया।
स्वामी मंगलानंद महाराज ने कहा कि संसार में पाखंडी बहुत हैं, उनसे सावधान रहकर राम नाम का जाप करें। उन्होंने कहा कि राम नाम के जप से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है। उन्होंने संगत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैसी संगत होगी, वैसी ही रंगत आएगी। इसलिए अच्छे व्यक्तियों का संग करें, जिनसे सकारात्मक सीख मिले और जो सतमार्ग पर चलने का मार्ग दिखाएं। कार्यक्रम में सत्संग के उपरांत भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोहतक से डॉ. एसपीएस यादव, डॉ. अतर सिंह दहिया, डॉ. राज सिसोदिया तथा डॉ. एडविन रंगा उपस्थित रहे।