{"_id":"62c5d57c3b9811760b294966","slug":"there-is-a-possibility-of-disturbances-in-recruitment-directorate-has-ordered-for-verification-bhiwani-news-hsr636037874","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती में गड़बड़ी की आशंका, निदेशालय ने दिए वैरिफिकेशन के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती में गड़बड़ी की आशंका, निदेशालय ने दिए वैरिफिकेशन के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में जेबीटी से टीजीटी पदोन्नत किए थे। इनके तहत प्रदेश में 3089 तो जिले में 210 अध्यापकों को पदोन्नति मिली हैं। उनकी भर्ती या अन्य दस्तावेजों में किसी तरह की गड़बड़ी की आशंकाओं के मद्देनजर निदेशालय ने उनकी भर्ती व दस्तावेजों के रिकॉर्ड की जांच के आदेश दिए हैं। दस्तावेजों के सत्यापन में अगर कोई गड़बड़ी मिलती है तो उक्त शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिले में सेठ किरोड़ीमल राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केंद्र बनाया गया, जिसमें सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक दस्तावेजों का सत्यापन किया। बुधवार को जिले के 210 अध्यापकों में से 200 के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
विभाग ने टीचरों को संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी व डीईईओ के कार्यालय में सभी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। इसमें उनकी भर्ती से संबंधित रिकॉर्ड जैसे विज्ञापन क्रमांक, मेरिट नंबर, रोल नंबर की जांच करवाई जाएगी। साथ ही विभाग ने इस तरह के शिक्षकों को चेताया है कि अगर वे निर्धारित तिथि को नहीं पहुंचते तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्य को पूरा करवाने के लिए डिप्टी डीईओ, कंप्यूटर ऑपरेटर व संबंधित डीलिंग की ड्यूटी लगाई गई ताकि समय पर पहुंचे शिक्षकों से प्रोफार्मा उनसे हार्ड कॉपी व सॉफ्ट कॉपी दोनों उपलब्ध करवाई जा सके। अगर कोई शिक्षक इस मामले में कोई लापरवाही बरतता है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिले का नाम टीचरों की संख्या
जिला शिक्षक
अंबाला 100
भिवानी 210
चंडीगढ़/पंचकूला 8
चरखी दादरी 120
फरीदाबाद 86
फतेहाबाद 109
गुरुग्राम 153
हिसार 264
झज्जर 109
जींद 165
कैथल 129
करनाल 172
कुरुक्षेत्र 182
महेंद्रगढ़ 164
नूहं मेवात 162
पलवल 114
पंचकूला 87
पानीपत 70
रेवाड़ी 185
रोहतक 97
सिरसा 160
सोनीपत 154
यमुनानगर 89
जिले में जेबीटी से 210 शिक्षक टीजीटी पदोन्नत हुए हैं। इनको लेकर निदेशालय की तरफ से दस्तावेज सत्यापन के निर्देश आए थे, जिन पर अमल करते हुए उनके दस्तावेजों की जांच की गई है। जो नहीं आए, उनकी जांच की जाएगी कि क्यों नहीं आए। आगे विभाग के जो भी निर्देश होगे उन पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- नरेश महता, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।