फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   theft, jbt teacher, jewellery and rupee theft

टहलने गया था शिक्षक, चोरों ने खंगाला घर

Sun, 01 Nov 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
theft, jbt teacher, jewellery and rupee theft
चोरी के बाद टूटा पड़ा अलमारी का लॉकर व बिखरा सामान। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। रात को खाना खाने के बाद टहलने गए एक जेबीटी शिक्षक के मकान का ताला तोड़कर चोर ढाई लाख के आभूषण और 30 हजार की नकदी ले गए। चोरी की वारदात को महज 35 मिनट में अंजाम दिया गया। सूचना के बाद एफएसएलऔर डॉग स्क्वॉयड टीम ने मौके का निरीक्षण किया और तथ्य जुटाए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला कोंट रोड स्थित सूर्या नगर का है। यहां रहने वाले जेबीटी शिक्षक पवन कुमार ने बताया कि उसकी यमुनानगर में ड्यूटी है। कॉलोनी में ही कुछ दूरी पर ससुराल है। वह रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद टहलते हुए अपनी ससुराल चला गया। साथ में तीनों बेटियां व पत्नी भी चली गई। महज 35 मिनट बाद वे वापस लौटे तो मुख्य गेट पर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे आभूषण और करीब 20 हजार की नकदी चोरी कर ली गई। वहीं उसका पर्स भी रखा था, जिसमें 10 हजार रुपये थे। चोर पर्स भी ले गए। साथ ही अलमारी का ताला तोड़कर लॉकर में रखी एक सोने की तीन तोले की चेन, तीन अंगूठी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। आभूषण करीब पांच तोले सोने के थे। घटना की सूचना उसने तुरंत औद्योगिक थाने में दी। एचसी अनिल कुमार ने बताया कि पवन की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। आसपास कोई सीसीटीवी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed