फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The young man who entered the shop wearing a mask ran away with the iPhone on the pretext of seeing

मास्क लगाकर दुकान में दाखिल हुआ युवक देखने के बहाने आईफोन ले भागा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The young man who entered the shop wearing a mask ran away with the iPhone on the pretext of seeing
भिवानी। शहर के हांसी चौक स्थित एक मोबाइल शॉप पर सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक आईफोन लेकर दुकानदार को गच्चा देकर भाग गया। दुकानदार व अन्य लोगों ने युवक का पीछा भी किया, मगर बीच रास्ते में खड़ा उसका साथी उसे बाइक पर बैठाकर ले रफूचक्कर हो गया। दुकानदार ने मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाने में दी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोहित ने बताया कि उसकी हांसी गेट क्षेत्र में रहेजा मोबाइल शॉप नाम से दुकान है। उसकी दुकान में आईफोन व सहित अन्य महंगे फोन भी हैं। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे उसकी दुकान पर एक युवक मुंह पर मास्क लगाकर अंदर दाखिल हुआ। युवक ने दुकानदार से कहा कि उसे आईफोन- 13 मिनी दिखाओ। इस पर दुकान पर मौजूद कारिंदे ने उसे उसी ब्रांड का मोबाइल फोन दिखा दिया। आरोपी ने थोड़ी देर फोन हाथ में लेकर उलटा पलटा करता रहा और फिर अचानक ही दौड़ लगा दी। युवक के पीछे कुछ दूर तक दुकान पर मौजूद लोग भी दौड़े, मगर पहले से ही बाइक पर उसका साथी उसका इंतजार कर रहा था। जैसे ही युवक बाइक के पास पहुंचा तो युवक को पीछे बैठाकर रफूचक्कर हो गया। रोहित ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं दुकानदार ने बताया कि आईफोन की कीमत करीब 70 हजार रुपये थी। उसने इस फोन को अब डिएक्टिवेट करा दिया है, जिसके बाद इस फोन का कोई भी इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed