फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The young generation is getting into the grip of tobacco as a hobby and is facing serious consequences later.

Bhiwani News: शौक के तौर पर तंबाकू की जकड़ में आ रही युवा पीढ़ी, बाद में भुगत रहे गंभीर परिणाम

Fri, 31 May 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 31 May 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
The young generation is getting into the grip of tobacco as a hobby and is facing serious consequences later.
जिला नागरिक अस्पताल में ​स्थित नशा मु​क्ति केंद्र के वार्ड में दा​खिल मरीज।
भिवानी। सेहत के लिए तंबाकू का सेवन जानलेवा हो सकता है। तंबाकू या धूम्रपान व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही सेहत पर भी बुरा असर डालता है। हालांकि ये बात जानते हुए भी दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग किसी न किसी रूप से तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। लोगों में बीड़ी, सिगरेट और गुटखा आदि के सेवन से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र की इंचार्ज डॉ. नंदनी लांबा ने बताया कि धूम्रपान करने से धमनियां कमजोर होने लगती हैं और कोरोनरी हार्ट डिजीज व स्ट्रोक हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक स्तर पर बढ़े हार्ट अटैक के लिए धूम्रपान को भी एक संभावित कारक बताया गया है। इसके अलावा तंबाकू के उपयोग से कैंसर या फेफड़े की बीमारी भी हो सकती है। वहीं उन्होंने बताया कि आजकल लोग धूम्रपान को नशा नहीं मानते हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक ने कहा कि धूम्रपान सबसे जानलेवा है। इसका असर सीधा दिमाग पर पड़ता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अस्पताल में एक साल से नशा मुक्ति केंद्र खुला है। जिसमें महीने में करीब 10 से 12 मरीज दाखिल होते है। इसमें सभी तरह का नशा करने वाले मरीज होते है। नशा करने में सबसे आगे युवा पीढ़ी है। जो अलग अलग तरह के नशे करती है। जिनमे सबसे ज्यादा युवा पीढ़ी धूम्रपान का नशा करती है। आजकल तो गांवों में भी हौका छोटे छोटे बच्चे पीते है। जिनका भविष्य में उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर होगा। अस्पताल में धूम्रपान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी किए जाते है। वहीं कक्ष नंबर दस में एक काउंसलर भी नियुक्त है जो धूम्रपान करने वालों का उसके नुकसान बताकर उन्हें जागरुक करता है। तंबाकू के सेवन से रोकने के लिए इससे होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष दुनियाभर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस यानी कि वर्ल्ड नो टोबैको डे मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तंबाकू से होने वाली बीमारी
विशेषज्ञों के मुताबिक, तंबाकू के सेवन से कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। फेफड़ों में कैंसर, लीवर कैंसर, मुंह का कैंसर, कोलन कैंसर और गर्भाशय का कैंसर होने का जोखिम रहता है। इसके अलावा हृदय रोग जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं।

अस्पताल में नशा रोकने के लिए नशा मुक्ति केंद्र खोला गया है। इसमें अब तक 523 मरीज इलाज ले चुके हैं। चिकित्सक ने बताया कि लोग धूम्रपान को नशा नहीं मानते हैं। उनके अनुसार धूम्रपान से कोई खतरा नहीं है। धूम्रपान से अनेक बीमारियां होने का खतरा है। जिन बीमारियों से लोगों की जान भी चली जाती है।
-डॉ. नंदनी लांबा, मनोरोग विशेषज्ञ, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article