फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The work of repairing the main sewer blockage that has been damaged for five years at Dinod Gate has started.

Bhiwani News: दिनोद गेट पर पांच साल से डैमेज मुख्य सीवर की रुकावट ठीक कराने का काम शुरू

Mon, 11 Sep 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 11 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
The work of repairing the main sewer blockage that has been damaged for five years at Dinod Gate has started.
भिवानी: दिनोद गेट पर मैन सीवर लाइन का कार्य शुरू करवाते प​ब्लिक हेल्थ के अ​धिकारी। 
भिवानी। दिनोद गेट चौक पर करीब पांच साल से डैमेज मुख्य सीवरलाइन की 28 मीटर लाइन की रुकावट को ठीक कराने का काम जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने रविवार को शुरू करा दिया। ये कार्य दिल्ली की कंपनी द्वारा किया जाएगा। क्योंकि 11 साल पहले इसी कंपनी ने शहर के सीवरों की सीआईपीपी का काम किया था। इसी कंपनी ने सीवरलाइन की सर्वेक्षण के बाद रुकावट का पता लगाया था। वहीं दिनोद गेट पर 15 दिनों के लिए ट्रैफिक भी वन-वे रहेगा। जिससे जाम की स्थिति बनेगी।
विज्ञापन

दिनोद गेट क्षेत्र में करीब छह माह पहले जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने मुख्य सीवरलाइन की जांच कराई थी। जिसमें पता चला था कि करीब 25 फुट गहरी मुख्य 24 इंची सीवरलाइन में करीब 28 मीटर लंबाई तक रुकावट है। इस हिस्से की सीवरलाइन डैमेज हो चुकी है। जिससे खोलने की कोशिश भी की गई, मगर कामयाबी नहीं मिली। जिसके बाद इस हिस्से में खोदाई कराकर गहरी सीवरलाइन की जांच और इसे ठीक कराने का काम का मन बनाया गया। मगर करीब चार माह तक भूमिगत पानी का स्तर इस कार्य में रुकावट बना रहा। क्योंकि मानसून के दौरान ये संभव नहीं था। अब यहां भूमिगत जलस्तर 25 फुट तक नीचे पहुंचा है। जिसके बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने दिल्ली की कंपनी से सीवरलाइन ठीक कराने का काम शुरू कराया है।
विज्ञापन



आधे शहर के गंदे पानी का किया है नेकीराम डिस्पोजल में डायवर्ट
दरअसल हांसी गेट से घंटाघर और कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र से बाजार मिलाकर करीब आधे शहर का सीवरेज का गंदा पानी देवसर चुंगी मुख्य डिस्पोजल तक जाता है। दिनोद गेट पर मुख्य डिस्पोजल की लाइन में रुकावट होने से फिलहाल ये सीवर का गंदा पानी नेकीराम शर्मा पुस्तकालय परिसर में बने डिस्पोजल के जरिए बरसाती डिस्पोजल से हांसी रोड पर भिवानी-घघर ड्रेन में डाला जा रहा है। लाइन ठीक होने के बाद फिर प्राकृतिक बहाव के साथ देवसर चुंगी डिस्पोजल के रास्ते से लोहारू रोड पर भिवानी-घघर ड्रेन तक ये गंदा पानी पहुंचेगा। फिलहाल कंपनी ने सीवरलाइन का काम शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिन के बजाय रात को काम करेंगे कर्मचारी
दिन के समय दिनोद गेट पर वाहनों की अधिक आवाजाही रहती है। ऐसे में कंपनी के कर्मचारी रात के समय काम करेंगे। खोदाई के बाद पता लगेगा कि मुख्य 24 इंची सीवरलाइन का पाइप रुकावट खोलने के बाद चालू हो जाएगा या फिर इसे बदलना पड़ेगा। यहां पर पानी का स्तर नीचे आने के बाद कंपनी के कर्मचारी गहरी सीवरलाइन का काम अब नीचे उतरकर कर सकेंगे।


दिनोद गेट क्षेत्र में गहरी सीवरलाइन की रुकावट दूर कराने का काम शुरू किया गया है। दिल्ली की कंपनी ने हालुवास गेट पर मुख्य सीवरलाइन व मैनहोल का काम पूरा कर लिया है। जिसके बाद इस कार्य की शुरुआत की गई है। अब भूमिगत जलस्तर भी काफी नीचे गिरा है, जिससे कार्य करने में आसानी होगी। करीब 15 दिन तक कंपनी के कर्मचारी यहां काम करेंगे। संभावना है कि इस दौरान मुख्य सीवरलाइन रुकावट की समस्या का स्थायी समाधान हो जाए।
-सूरजप्रकाश जैन, एसडीओ शहरी सीवरेज शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed