फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The woman had given her life because of Mesh's son, the nephew hatched a conspiracy to murder

रमेश के बेटे की वजह से महिला ने दी थी जान, भतीजे ने रची हत्या की साजिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
The woman had given her life because of Mesh's son, the nephew hatched a conspiracy to murder
भिवानी। गांव कुसुंभी के रमेश ब्लाइंड मर्डर केस का रविवार को एक माह बाद खुलासा हुआ है। पुलिस की गिरफ्त में आए हत्या आरोपी युवक ने खुलासा किया कि रमेश के बेटे जगत की वजह से उसकी बुआ ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद से ही गांव में उन्हें लोग ताने देने लगे थे। आरोपी जगत जेल में बंद था, इसी रंजिश में उसके पिता रमेश को मारना पड़ा। दरअसल रमेश हत्याकांड का विवाद उसके बेटे के अपराध से जुड़ा था। सीआईए प्रथम की टीम हत्या आरोपियों की निशानदेही पर हथियार बरामद करने के लिए हरिद्वार पहुंची।
विज्ञापन

रमेश हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए आरोपी गांव मोखरा खेड़ी पाना रोहतक निवासी अजय उर्फ भोलू ने अपने साथी अश्वनी वासी गिवाना जिला सोनीपत के साथ मिलकर रमेश को चाकू से गोदकर व गोली मारकर मौत के घाट उतारा था। दरअसल मोखरा निवासी अजय की बुआ गांव कुसुंभी में शादीशुदा थी। उसकी बुआ का अपहरण रमेश के बेटे जगत ने किया था। जगत पर पुलिस ने महिला के अपहरण व दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। जगत इस केस में जेल के अंदर चला गया। जबकि उसकी बुआ ने इसी शर्मिंदगी में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। अजय को ये बात खल रही थी और गांव में लोग तरह-तरह की बातें बना रहे थे। इसके चलते अजय ने रमेश को मौत के घाट उतारने की साजिश रची थी।
विज्ञापन

छीनी गई स्कूटी पर की थी रैकी
रमेश एक जुलाई को ही न्यायालय में अपने बेटे के खिलाफ चल रहे केस में सुनवाई के बाद गांव लौटा था। अजय ने भी गोहाना से हथियार के बल पर छीनी स्कूटी पर अपने साथी के साथ उसकी रैकी की थी। रमेश जब गांव से खेत में जा रहा था तो रास्ते में रमेश को दोनों ने चाकू से गोद डाला। जब रमेश नहीं मरा तो आरोपियों ने उसे एक गोली भी दाग दी थी। इसके बाद रमेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मृतक के भाई पवन की शिकायत पर गांव के तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी को लगा दी थी बणी में आग
पुलिस रिमांड के दौरान हत्या आरोपी अजय व उसके साथी ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया कि रमेश की हत्या के बाद वे स्कूटी को गांव मोखरा की बणी में लेकर पहुंचे थे। जहां सबूत मिटाने के लिए स्कूटी को आग लगा दी थी। सीआईए प्रथम के एएसआई राजेश की टीम ने हत्या में इस्तेमाल स्कूटी, चाकू और एक पिस्तौल भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर उनका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इस दौरान आरोपियों की निशानदेही के आधार पर हथियार बरामद करने के लिए पुलिस की एक टीम हरिद्वार पहुंची।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने रमेश की हत्या पुरानी रंजिश में करना कबूला है। फिलहाल दोनों का पुलिस रिमांड चल रहा है, इस दौरान पुलिस आरोपियों की निशानदेही के आधार पर हथियार बरामद करने का प्रयास कर रही है।
- वीरेंद्र सिंह, डीएसपी भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed