फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The victim's family will get justice, whoever is guilty, action will be taken: Ranbir

पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय, दोषी कोई हो, कार्रवाई होगी : रणबीर

Mon, 13 Jan 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 13 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The victim's family will get justice, whoever is guilty, action will be taken: Ranbir
पत्रकारों को संबो​धित करते लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा।
भिवानी। प्रदेश के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने किसान आंदोलन व दिल्ली चुनावों को लेकर कांग्रेस व आप पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस बार लोग मोदी के कामों पर मोहर लगाकर भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाएंगे। साथ ही लोहारू में एससी छात्रा के सुसाइड मामले में हर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

मंत्री रणबीर गंगवा रविवार को भिवानी में सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में मंत्री रणबीर ने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ चले अन्ना आंदोलन की वजह से बनी। पर अब केजरीवाल व उसके अधिकतर मंत्री भ्रष्टाचार मामले में बेल पर हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग परेशान हैं। वो मोदी के कामों पर मोहर लगाकर इस बार भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाएंगे। वहीं किसान आंदोलन को लेकर रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने सबसे ज़्यादा काम किसान हित में किए हैं। सभी फसलों को एमएसपी पर खरीद कर किसान के खाते में पैसे डाले जाते हैं। किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज के नेतृत्व में कमेटी बनी है। अब किसानों को कोई समस्या होगी तो वो पंजाब सरकार से होगी। ऐसे में पंजाब सरकार को किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

हरियाणा की 70 फीसदी आबादी बीपीएल श्रेणी में आने के सवाल पर रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने बीपीएल की आय सीमा बढ़ाई है, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। वहीं लोहारू में एससी छात्रा के सुसाइड मामले पर उन्होंने कहा कि दोषी कोई हो, सभी को सजा मिलेगी। साथ ही इस मामले पर कांग्रेस के आरोपों पर कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं, कई गुट हैं। इस कारण कांग्रेस का पतन हुआ व और होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री रणबीर गंगवा ने मंत्रियों द्वारा सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की पॉवर मिलने के सवाल पर कहा कि सरकार हर काम जीरो टोलरेंस व पारदर्शी तरीके से कर रही है। मैं भी मंत्री हूं, पर ऐसी कोई मांग नहीं। वहीं नायब सरकार में मनोहरलाल के दखल के सवाल को वो पूरी तरह से नजर अंदाज़ कर गए और इसे मीडिया की देन बताया। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल हमारे बहुत अच्छे व सीनियर नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed