{"_id":"6894ffcba5dceaa19208b64c","slug":"the-team-of-government-school-kharkadi-jhawari-stood-first-in-kho-kho-of-17-age-group-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137905-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 17 आयु वर्ग के खो-खो में राजकीय विद्यालय खरकड़ी झांवरी की टीम रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 17 आयु वर्ग के खो-खो में राजकीय विद्यालय खरकड़ी झांवरी की टीम रही प्रथम
Fri, 08 Aug 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
तोशाम के सुरेंद्र सिंह खेल स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी।
तोशाम। सुरेंद्र सिंह खेल स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता में 17 आयु वर्ग के खोखो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरकड़ी झांवरी की टीम प्रथम रही। वहीं पीएस नवयुग वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम की टीम दूसरे व राजकीय उच्च विद्यालय पिंजोखरा की टीम तीसरे स्थान पर रही।
राजेश कुमार ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता के 19 आयु वर्ग में अग्रसेन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम प्रथम रही। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरकड़ी झांवरी की टीम दूसरे स्थान पर रही। 17 आयुवर्ग के कब्बडी प्रतियोगिता में मेगा माइंड वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम की टीम प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खानक की टीम दूसरे स्थान पर रही।
आयुवर्ग 19 के बॉक्सिंग के 46 से 49 किलोग्राम भार में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम का छात्र रामदेव प्रथम स्थान पर रहा। 49 से 52 किलोग्राम भार में आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम का छात्र अमन प्रथम रहा। 52 से 56 किलोग्राम भार में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम का छात्र रमन प्रथम रहा। 56 से 60 किलोग्राम भर में दीप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवासा का छात्र यश कुमार प्रथम, 60 से 64 किलोग्राम भार में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सागवान का दिनेश प्रथम रहा। 64 से 69 व 69 से 75 किलोग्राम भार में दीप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवासा के छात्र अर्जुन व आर्यन प्रथम रहे।
विज्ञापन
चेस प्रतियोगिता के 17 व 19 आयुवर्ग में डीबीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुल्हेड़ी का दबदबा रहा। 17 आयु वर्ग में धिमंत प्रथम, विनीत तीसरे व आयुष चौथे स्थान पर रहा। 19 आयुवर्ग में इसी विद्यालय का मोहित प्रथम रहा। इस मौके पर जोनल सचिव डीपीई प्रीतमपाल, डीपीई सुनील, पीटीआई जीतपाल, पीटीआई सीताराम, पीटीआई जिलेसिंह, डीपीई राजपाल, डीपीई सुनीता, डीपीई माधुरी, पीटीआई सावित्री मौजूद थे।