{"_id":"6841e72dfdaa08d5bc0da3c4","slug":"the-simple-portal-is-down-caste-income-certificates-are-not-being-made-those-applying-for-cet-are-troubled-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-135079-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सरल पोर्टल ठप...नहीं बन रहे जाति-आय प्रमाणपत्र, सीईटी का आवेदन करने वाले परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सरल पोर्टल ठप...नहीं बन रहे जाति-आय प्रमाणपत्र, सीईटी का आवेदन करने वाले परेशान
विज्ञापन
भिवानी में सीएससी पर आवेदन करने पहुंचा युवा।
भिवानी। सरल पोर्टल पर पिछले कुछ दिनों से सेवाएं ठप हैं, ऐसे में प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी)-2025 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को जाति समेत अन्य प्रमाणपत्र की आवश्यकता है।
सरल पोर्टल पर प्रमाणपत्र बनवाने वालों की संख्या अब बढ़ गई है। बोझ पड़ने से सरल पोर्टल का सर्वर डाउन हो गया है। अगर समय रहते प्रमाण पत्र नहीं बने तो हजारों युवा सीईटी का आवेदन करने से वंचित रह सकते हैं।
वहीं, सीईटी की वेबसाइट भी धीमी चल रही है। ऐसे में कॉमन सर्विस सेंटरों पर आधी रात को भी युवा आवेदन के लिए पहुुंच रहे हैं। रात 12 बजे से अल सुबह 4 बजे तक संयुक्त पात्रता परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन करने पर सीएससी वाले सौ रुपये अतिरिक्त शुल्क वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
भिवानी के लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र पर रोजाना करीब 200 युवा जाति, रिहायशी व आमदनी का प्रमाणपत्र बनवाने आ रहे हैं। सरल केंद्र के काउंटर नंबर नौ पर सुबह से शाम तक लोग आते हैं, लेकिन पोर्टल ठप होने से उन्हें मायूस लौटना पड़ रहा है।
कुछ युवाओं ने बताया कि उन्होंने करीब एक सप्ताह पहले आवेदन किया था, लेकिन अभी तक प्रमाणपत्र नहीं बना है। बता दें कि पोर्टल पर दस्तावेज दुरुस्त हों तो एक दिन बाद ही प्रमाणपत्र बनकर आ जाते हैं।