फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The Public Health Engineering Department will investigate the sunken portion of the Circular Road.

Bhiwani News: सर्कुलर सड़क के धंसे हिस्से की जांच कराएगा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The Public Health Engineering Department will investigate the sunken portion of the Circular Road.
भिवानी। शहर में सर्कुलर सड़क का एक हिस्सा पिछले सात सालों में कई बार धंस चुका है और इसे दुरुस्त कराने में लोक निर्माण विभाग 35 लाख रुपये खर्च कर चुका है। अब जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंगलवार और बुधवार को इस धंसे हुए हिस्से की जांच कराएगा। इसके लिए यातायात पुलिस से यातायात को वन-वे कर रूट डायवर्ट करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन

दिनोद गेट की ओर से कृष्णा कॉलोनी मोड़ के समीप शनि मंदिर के आगे सड़क करीब पांच फीट गहराई तक धंस चुकी है। यह हिस्सा पिछले सात सालों में 15 से 20 बार धंस चुका है और हर तीन माह में लोक निर्माण विभाग इसे दुरुस्त कराता रहा है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का दावा है कि जिस जगह सड़क बार-बार धंस रही है उसके नीचे कोई गहरी सीवर लाइन नहीं है जबकि ठीक सामने 25 फीट गहरी मुख्य सीवर लाइन देवसर चुंगी डिस्पोजल तक जाती है। संदेह है कि जमीन के नीचे कोई पुरानी सीवर या बरसाती लाइन लीकेज की वजह से सड़क धंस रही है। कुछ समय पहले जिला नागरिक अस्पताल की तरफ से सीवर लाइन लीक हो रही थी जिसे बंद कर दिया गया है मगर सड़क फिर भी खतरनाक तरीके से धंस रही है।
विज्ञापन


घंटाघर चौक पर रोजाना लग रहा जाम
सर्कुलर रोड घंटाघर चौक पर रोजाना लंबा ट्रैफिक जाम लगता है। मंगलवार और बुधवार को काम के दौरान दिनोद गेट से घंटाघर की तरफ आने वाले वाहनों के लिए वन-वे रूट किया जाएगा। इसके चलते यहां जाम के हालात बिगड़ सकते हैं। कृष्णा कॉलोनी मोड़ से घंटाघर चौक तक आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए वाहनों के लिए वन-वे व्यवस्था की जा सकती है। रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले वाहनों को कृष्णा कॉलोनी चौक से भेजा जाएगा जबकि रेलवे रोड की तरफ से आने वाले वाहनों को हांसी गेट या वैश्य कॉलेज से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बीटीएम चौक की तरफ मोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल के सामने गहरी सीवर लाइन की सफाई करवाई जा रही
जिला नागरिक अस्पताल के आपात विभाग गेट के सामने गहरी सीवर लाइन की सफाई दिल्ली की कंपनी द्वारा की जा रही है। शनिवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी भी निरीक्षण के लिए पहुंचे। सफाई से पहले बड़े पंखे लगाकर अंदर की गैस बाहर निकाली जा रही है इसके बाद ही सफाई कार्य शुरू होगा।


घंटाघर के समीप शनि मंदिर के आगे धंसे हुए सर्कुलर रोड के हिस्से की मंगलवार और बुधवार को जांच कराई जाएगी। सड़क की काफी गहराई तक खुदाई कराई जाएगी। इसके बाद ही पता लगेगा कि लीकेज की वजह से सड़क धंस रही है या कोई और कारण है। काम मंगलवार और बुधवार को शुरू होगा। -आशीष कुमार, कनिष्ठ अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed