फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The prisoner's health suddenly deteriorated in jail, leading to death.

Bhiwani News: जेल में अचानक बिगड़ी कैदी की तबियत, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
The prisoner's health suddenly deteriorated in jail, leading to death.
भिवानी। जिला कारागार भिवानी में बंद एक कैदी की रविवार रात अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। इसकी सूचना सदर पुलिस थाना को दी गई। सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में मजिस्ट्रेट की निगरानी में मृतक पप्पू का वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। पैसों के लेन-देन के चलते कैदी को छह साल की सजा सुनाई गई थी। जिसके चलते 13 दिन पहले ही उसे जेल लाया गया था।
विज्ञापन

गांव कायला निवासी 42 वर्षीय पप्पू पर पैसों के लेन-देन को लेकर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। जिसमें उसको गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया था। पप्पू को न्यायालय ने ट्रायल के दौरान छह साल की सजा सुनाई थी। इसी के चलते 13 दिन पहले ही पप्पू को जिला कारागार भेजा गया था। रविवार रात अचानक पप्पू की तबियत बिगड़ गई। जिसकी सूचना वार्डन ने जेल प्रशासन के अधिकारियों को दी। जिसके बाद उसे जेल के अंदर ही प्राथमिक उपचार भी दिलाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची वहीं जेल के अंदर कैदी की मौत की जांच मजिस्ट्रेट से कराई गई।
विज्ञापन


जिला कारागार के अंदर एक सजायाफ्ता कैदी की मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद शव का मजिस्ट्रेट की निगरानी में वीडियो ग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक की मां के बयान दर्ज कर इस संबंध में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। - विशेष कुमार, एसआई, सदर पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed