फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The police got tired of the rural road

पुलिस से तंग आकर सड़क पर उतरे ग्रामीण

Wed, 16 Jul 2014 12:08 AM IST
भिवानी
भिवानी Updated Wed, 16 Jul 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ मंगलवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर भी दिखा। कौंट गांव से 14 जून को लापता हुई नौ वर्षीय बच्ची के मामले में कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर पूछताछ के नाम पर बेवजह तंग करने का आरोप लगाया। गुस्साए ग्रामीणों ने कौंट गांव के पास मुख्य मार्ग को जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में एसएचओ के उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। जाम के दौरान कई वाहन फंसे रहे जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 14 जून को कौंट गांव से नौ वर्षीय मुस्कान संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। पुलिस व परिजनों ने काफी तलाश की मगर बच्ची का कही कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने कुछ लोगों पर अपहरण का शक जताया। जिस पर पुलिस ने उक्त लोगों से पूछताछ की। इसी पूछताछ में कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर नाजायज तंग करने का आरोप लगाया। गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह 11 बजे कौंट गांव के पास मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। जाम की सूचना पर सदर थाना प्रभारी लीलाराम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। जाम सुबह करीब साढे़ 11 बजे खोला गया।
विज्ञापन


पूछताछ के नाम पर तंग करने का आरोप
जाम लगा रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस पूछताछ के लिए कभी किसी को घर से ले जाती है तो कभी किसी को। इससे उन्हें मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण एक महिला को पूछताछ के लिए ले जाए जाने पर ज्यादा खफा थे। नाराज लोगों का कहना था कि पूछताछ एक बार होती है बार-बार की पूछताछ से हम आजिज आ चुके हैं। पुलिस का काम मामला निपटाना है किसी को तंग करना नहीं। जाम के कारण राहगीरों को आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ा। जाम खुलने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed