फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The operator is missing, the canals are handed over to assistants.

Bhiwani News: ऑपरेटर गायब, नहरें सहायकों के हवाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The operator is missing, the canals are handed over to assistants.
सिंचाई भवन ​भिवानी
भिवानी। सहायकों के सहारे ही सिंचाई विभाग के पंपिंग स्टेशन संचालित हो रहे हैं जबकि पंप ऑपरेटरों की भारी कमी व्यवस्था पर असर डाल रही है। सिंचाई विभाग की मैकेनिकल डिविजन में पंप ऑपरेटर के 134 स्वीकृत पदों में से केवल नौ पंप ऑपरेटर तैनात हैं जबकि 125 पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

विभाग की मैकेनिकल डिविजन में 580 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 284 कर्मचारी कार्यरत हैं जबकि 296 पद रिक्त हैं। वर्ष 2019 में भर्ती हुए हेल्परों के हाथों में ही पंपिंग स्टेशनों के संचालन की जिम्मेदारी है। कर्मचारी पूरी तरह प्रशिक्षित नहीं होने के कारण मोटरों में तकनीकी खराबी आने पर समय पर समाधान भी चुनौती बना हुआ है। भिवानी जिले में सिंचाई विभाग के दो सर्कल हैं।
विज्ञापन

इनमें यमुना जल सेवाएं परिमंडल सर्कल और लोहारू उठान सिंचाई परिमंडल शामिल हैं। यमुना जल सेवाएं परिमंडल में अधिकांश नहरों में प्राकृतिक बहाव से पानी टेल तक पहुंचता है जबकि लोहारू उठान सिंचाई परिमंडल पूरी तरह लिफ्ट इरिगेशन प्रणाली पर आधारित है। इसमें बड़ी पंपिंग मोटरों के सहारे करीब 60 फीट ऊंचाई तक नहरी पानी रेतीले क्षेत्रों तक पहुंचाया जाता है। इसमें लोहारू और सिवानी क्षेत्र का अधिकतर इलाका शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों सर्कलों के पंपिंग स्टेशनों के रखरखाव के लिए अलग मैकेनिकल डिविजन बनाई गई है। इस डिविजन के कर्मचारियों पर नहरों के पंपिंग स्टेशनों में लगी मोटरों के माध्यम से नहरी पानी टेल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है लेकिन पंप ऑपरेटरों की कमी के कारण अधिकतर स्थानों पर हेल्पर ही संभाल रहे हैं।

कनिष्ठ अभियंता और इलेक्ट्रिशियन के बिना भी बढ़ रही मुश्किल : सिंचाई विभाग की मैकेनिकल डिविजन में कनिष्ठ अभियंता और इलेक्ट्रिशियन की कमी भी काम पर असर डाल रही है। डिविजन में 12 जेई के स्वीकृत पद हैं केवल चार जेई कार्यरत हैं जबकि आठ पद खाली हैं। छह इलेक्ट्रिशियन पदों में सिर्फ दो कर्मचारी तैनात हैं और चार पद रिक्त हैं। चार्जमैन का केवल एक पद भरा हुआ है जबकि 17 पद खाली हैं। स्टोर कीपर का भी सिर्फ एक कर्मचारी तैनात है और 20 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed