{"_id":"6932bfa392aa5a3db70f3529","slug":"the-officers-of-the-concerned-department-will-be-held-responsible-if-the-complaint-is-reopened-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-143463-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शिकायत रीओपन होने पर संबंधित विभाग के अधिकारी होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शिकायत रीओपन होने पर संबंधित विभाग के अधिकारी होंगे जिम्मेदार
Sat, 06 Dec 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों का निपटारा कर एटीआर स्पष्ट एवं पूर्ण रूप से अपडेट करें ताकि मुख्यालय स्तर की समीक्षा में शिकायत रीओपन न हो। ऐसा हुआ तो संबंधित विभाग के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
वह शुक्रवार को समाधान शिविर समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को समाधान शिविर की समीक्षा बैठक में स्वयं उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान सहित पूर्ण रिपोर्ट साथ लेकर आएं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं चंडीगढ़ से समाधान शिविरों की समीक्षा करते हैं, ऐसे में समाधान शिविरों में आने वाली समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से लें और उनका समयबद्ध तरीके से समाधान करें।
उन्होंने कहा कि समस्या रीओपन होती है तो उसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इस दौरान डीएमसी गुलजार मलिक, सीटीएम अनिल कुमार, सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
सफाई और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के निर्देश
दूसरी ओर वीसी के माध्यम से चंडीगढ़ से शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग ने सभी जिलों के डीसी को निर्देश दिए कि वे लंबित समस्याओं का प्रमुखता से समाधान करवाएं। इसके साथ ही उन्होंने सफाई और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के निर्देश दिए ताकि स्वच्छता और गंदगी से संबंधित लंबित समस्याएं न रहें।