Hindi News
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
The Municipal Council issued challans to 20 shopkeepers for encroachment in the vegetable market.
{"_id":"692a0114dc8b0d92100046da","slug":"the-municipal-council-issued-challans-to-20-shopkeepers-for-encroachment-in-the-vegetable-market-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-143135-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सब्जी मंडी में अतिक्रमण पर नगर परिषद ने काटे 20 दुकानदारों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सब्जी मंडी में अतिक्रमण पर नगर परिषद ने काटे 20 दुकानदारों के चालान
भिवानी। नगर परिषद ने शुक्रवार को सब्जी मंडी क्षेत्र में फुटपाथों पर अतिक्रमण करने वाले 20 दुकानदारों के चालान काटे। इसकी सूचना मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई व्यापारियों ने जुर्माने से बचने के लिए तुरंत अपना सामान समेटकर दुकानों के अंदर रखना शुरू कर दिया। चालान काटते समय कई दुकानदार नगर परिषद टीम से बहस भी करते दिखे लेकिन टीम के सदस्य लगातार कार्रवाई में जुटे रहे। कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे रोहतक गेट सब्जी मंडी में पहुंची नगर परिषद टीम ने दुकानों के बाहर फुटपाथ पर फैला सामान देखा तो संबंधित दुकानदारों पर दो-दो हजार रुपये का चालान जारी कर दिया। कुछ दुकानदारों ने आपत्ति जताई मगर टीम ने उन्हें समय पर जुर्माना जमा कराने और आगे दुकान के बाहर सामान न रखने की कड़ी हिदायत दी। नगर परिषद ने बताया कि शहर के विभिन्न बाजारों में फुटपाथ खाली कराने के लिए यह मुहिम रोजाना जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों पर इसी प्रकार कार्रवाई होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।