{"_id":"650c790c83b5abd5870efe5a","slug":"the-health-of-12-girl-students-suddenly-deteriorated-in-the-humid-heat-bhiwani-news-c-21-hsr1027-223197-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: उमसभरी गर्मी में 12 छात्राओं की अचानक सेहत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: उमसभरी गर्मी में 12 छात्राओं की अचानक सेहत बिगड़ी
Thu, 21 Sep 2023 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
तोशाम मॉडल संस्कृति स्कूल की छात्राओं की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में करवाई गई भर्ती व मौके पर
तोशाम (भिवानी)। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम में वीरवार सुबह करीब 11 बजे 12 छात्राओं की उमसभरी गर्मी में अचानक तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में छात्राओं को नागरिक अस्पताल तोशाम ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छात्राओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, चिकित्सकों ने कई छात्राओं के ब्लड सैंपल और स्कूल में टंकी के पानी का सैंपल जांच के लिए भिवानी भेज दिया है।
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम में वीरवार सुबह छात्रा तमन्ना (14), पूजा (15), आरती (13), मीनाक्षी (15), काफी (13), भतेरी (13), सायना (17), सिमरन (12), चंचल (14) और किरण (14) को उमसभरी गर्मी के कारण बेचैनी होने लगी। छात्राओं ने बताया कि अचानक सिर में दर्द के साथ चक्कर आने लगा और घबराहट होने लगी। इन छात्राओं का स्कूल प्रबंधन ने तोशाम नागरिक अस्पताल में उपचार कराया।
चिकित्सकों ने छात्राओं के शुगर, बीपी आदि जांच की गई जो सामान्य पाई गई। वहीं, अस्पताल में शिक्षकों ने बताया कि बुधवार को भी स्कूल में तीन छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इस समय मौसम में ज्यादा उमस बनी हुई है। इस वजह से भी छात्राओं को परेशानी हुई। इस घटना की सूचना मिलने पर नागरिक अस्पताल तोशाम में एएसपी लोगेश कुमार, एसडीएम मनोज कुमार दलाल और थाना प्रभारी पहुंच गए। अधिकारियों ने छात्राओं से बातचीत कर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
छात्राओं के खून के नमूने जांच के लिए भेजा
एसएमओ डॉ. हितेश कुमार ने बताया कि सिर में दर्द, चक्कर आना और घबराहट की एक जैसी शिकायत सभी में पाई गई। छात्राओं ने बताया है कि सुबह से कुछ नहीं खाया था। ऐसे में पेट के अंदर गैस बनना और शरीर के अंदर ग्लूकोज कम होना भी इसकी वजह हो सकती है। कुछ नहीं खाने से अचानक शुगर भी डाउन आ जाता है। फिलहाल छात्राओं की शुगर, बीपी की जांच सामान्य आई है। वहीं, कुछ छात्राओं के ब्लड सैंपल और स्कूल में बनी टंकी से पानी का सैंपल जांच के लिए भिवानी भेज दिया है।
-- -- -- -- --
मॉडल संस्कृति विद्यालय की कुछ छात्राओं को अचानक सिर दर्द, चक्कर आने की शिकायत थी। उन्हें तुरंत तोशाम अस्पताल ले जाया गया। जहां अब सभी छात्राएं बिल्कुल ठीक हैं। प्राथमिक उपचार के बाद छात्राओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पानी व ब्लड के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके बाद इसकी वजह स्पष्ट हो पाएगी।
- मनोज कुमार दलाल, एसडीएम, तोशाम।