फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The garden which was inaugurated by the President in Sui village, damaged it

सूई गांव में जिस उद्यान का राष्ट्रपति ने किया था उद्घाटन, उसे किया क्षतिग्रस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
The garden which was inaugurated by the President in Sui village, damaged it
बवानीखेड़ा के स्वप्रेरित आदर्श गांव सूई के उद्यान में किया गया अवैध कब्जा। संवाद - फोटो : Bhiwani
बवानीखेड़ा (भिवानी)। स्वप्रेरित आदर्श गांव सूई में 17 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक उद्यान का शुभारंभ किया था। इस उद्यान को क्षतिग्रस्त करने के आरोप लगाते हुए समाजसेवी एसके जिंदल ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। शिकायत में गांव के ही एक व्यक्ति पर उद्यान को क्षति पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने उद्यान का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

गांव सूई निवासी समाजसेवी एसके जिंदल ने बताया कि वह मुंबई रहते हैं। उनके गांव में चार उद्यान बनाए हुए हैं, जिनमें से एक उद्यान वक्फ बोर्ड की भूमि पर है, जोकि पंचायत की भूमि पर नहीं है। गांव के एक व्यक्ति ने शुक्रवार को उसे सूचना दी कि गांव का एक व्यक्ति एक उद्यान को क्षतिग्रस्त कर दिया है। आरोपी व्यक्ति उस उद्यान में अपने पिता की प्रतिमा लगाना चाहता है। एसके जिंदल ने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने जबरन उस पर अतिक्रमण करने की कोशिश की है, जोकि सरासर गलत है। एसके जिंदल ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में व्हाट्सएप के माध्यम से उपायुक्त भिवानी, पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी को शिकायत पत्र भेजा है। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी संदीप शर्मा अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। हालांकि जिस समय पुलिस पहुंची उस समय उद्यान में कोई निमार्ण कार्य नहीं चल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने दिए जांच के आदेश
गांव सूई के उद्यान में हो रहे अवैध निर्माण की जांच के लिए उपायुक्त भिवानी ने भिवानी एसडीएम को जांच अधिकारी लगा दिया है। उपायुक्त आदेश के अनुसार एसडीएम को मामले की जांच के लिए सोमवार तक का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके का निरीक्षण किया है
मामले की सूचना मिलते ही गांव सूई के उद्यान का मौका निरीक्षण किया। मौके पर किसी तरह का कोई निर्माण कार्य नहीं चल रहा था। संबंधित विभाग को शिकायत देगा तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- संदीप शर्मा, प्रभारी, बवानीखेड़ा पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed