{"_id":"6af373fa71c3569b930aae8c","slug":"the-four-day-chhath-mahapuja-festival-will-begin-on-november-13-with-nahay-khay-passenger-pressure-on-trains-has-increased-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159842-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 13 नवंबर को नहाय-खाय से आरंभ होगा चार दिवसीय छठ महापूजा पर्व, ट्रेनों में बढ़ा यात्री दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 13 नवंबर को नहाय-खाय से आरंभ होगा चार दिवसीय छठ महापूजा पर्व, ट्रेनों में बढ़ा यात्री दबाव
Wed, 11 Nov 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। चार दिनों तक चलने वाले छठ महापूजा पर्व की 13 नवंबर से शुरूआत हो जाएगी। इसको लेकर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से काम के सिलसिले में आए बड़ी संख्या में प्रवासी परिवार अपने घरों की ओर जा रहे हैं। इसलिए भिवानी रेलवे स्टेशन से गोरखपुर, दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
इस बार छठ महापर्व की शुरूआत 13 नवंबर से होगी। 13 नवंबर को नहाय खाय और 14 नवंबर खरना, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को उषा अर्घ्य और पारण की विधि पूर्व होगी।
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया है। छठ पर्व को लेकर ट्रेनों में एडवांस बुकिंग भी फुल हो चुकी हैं वहीं भिवानी जंक्शन पर अपने घर लौटने के लिए रेल यात्रियों का दबाव रोजाना बढ़ रहा है। ट्रेनों में दैनिक रेल यात्रियों के साथ बुजुर्ग, महिला व बच्चों को भी सफर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि रेलवे की तरफ से ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे भी बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
भिवानी स्टेशन से दिल्ली के रास्ते बिहार जाने वाले यात्री बांकेबिहारी, लालचंद, मुरारीलाल, छबीलदास, प्रमोद मिश्रा ने बताया कि छठ महा पर्व पर घर जाने के लिए उन्होंने पहले ही टिकट बुक करवा ली थी। इसलिए वे भिवानी से दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली से ट्रेन बदल कर अपने घर तक पहुंचेंगे।
वहीं बीकानेर रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य हरीश गोस्वामी ने बताया कि छठ महापर्व को लेकर अधिकांश ट्रेनें दिल्ली से होकर अन्य प्रांतों तक जाती हैं। लेकिन भिवानी से गोरखपुर और दिल्ली की ट्रेनों में प्रवासी परिवारों के लिए अतिरिक्त यात्री सुविधाओं का विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि छठ महापर्व पर जाने और फिर लौटने के लिए भी रेलवे द्वारा जरूरी कदम उठाए गए हैं।