फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The first day was very slow movement of the CM window

पहले दिन ही सुस्त हुई सीएम विंडो की चाल

Fri, 26 Dec 2014 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Fri, 26 Dec 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन

शिकायतों को लेकर दफ्तरों के चक्कर काटते थक चुके लोगों के लिए सीएम विंडो उम्मीद की किरण बनकर आई है। गुरुवार को ई-दिशा केन्द्र में सीएम विंडो के उद्घाटन के बाद पहले दिन ही 15 शिकायतें दर्ज हो गई हैं। सुबह 10 बजे से ही लोग शिकायत लेकर खड़े हो गए थे।

विज्ञापन


अपराह्न तीन बजे तक शिकायत पंजीकृत करने का सिलसिला चलता रहा। इस बीच सर्वर स्लो होने के कारण शिकायत कर्ताओं को फजीहत भी हुई। कई आवेदक शिकायत लेकर काउंटर पर घंटों खड़े रहे। इस पर उन्होंने नाराजगी भी जताई। आवेदन देने पहुंचे शेर सिंह, महेंद्र पगड़ीवाला, माया देवी आदि ने बताया कि सुबह 10 बजे से ही वह आ गए थे, लेकिन सर्वर काम न करने से ढाई बजे शिकायत दर्ज हो पाई।
विज्ञापन


पहले दिन ही यह हाल है तो आगे कैसे चलेगा।
सीएम तक सीधी शिकायत पहुंचाने के लिए काउंटर पर सुबह 10 बजे से ही लोग इकट्ठा हो गए थे। मगर शिकायत दर्ज करने का सिलसिला दोपहर 11 बजे सीएम विंडो के औपचारिक उद्घाटन के बाद शुरू हुआ। उपायुक्त डा. साकेत कुमार ने फीता काटने के बाद कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। लोगों को इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाने का भी आह्वान किया। इस दौरान उनके साथ एडीसी विजय कुमार भी मौजूद रहे। दोपहर 12 बजे तक विंडो सुचारू काम करता रहा, लेकिन इसके बाद सर्वर स्लो होने लगा। एक शिकायत को पंजीकृत करने में 15-20 मिनट का समय लगने से आवेदक भी परेशान हो गए। शाम 3 बजे तक 15 आवेदन दर्ज हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed