फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The fear of monkeys is so much that 21 children left school

बंदरों का खौफ इतना कि 21 बच्चों ने छोड़ दिया स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The fear of monkeys is so much that 21 children left school
टीचरों ने डंडों से बनाया बच्चों के लिए सुरक्षा का घेरा। गांव कोंट के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइम? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। क्या कोई स्कूल ऐसा भी हो सकता है जहां बंदरों के डर से शिक्षक और बच्चे कमरों और लोहे की जाली लगी गैलरी में कैद हो जाए। बंदरों के खौफ से अभिभावक बच्चों का स्कूल ही छुड़वा दें। ऐसा ही स्कूल है गांव कौंट का मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला व राजकीय कन्या उच्च विद्यालय। यहां बंदर अब तक 24 बच्चों और स्टाफ सदस्यों को अपना शिकार बना चुके हैं। एक बच्चे को बंदरों ने इतनी बुरी तरह से जख्मी किया कि अभी तक उसका घर पर ही उपचार चल रहा है। बंदरों के डर से 21 बच्चों के अभिभावकों ने एसएलसी लेकर अन्य स्कूलों में प्रवेश दिलाया। अभी भी हालात ये है कि बच्चों की छुट्टी के समय शिक्षक हाथों में डंडे लेकर बच्चों को स्कूल गेट के बाहर तक छोड़कर आते हैं।
विज्ञापन

शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित गांव कौंट की मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला और इसी परिसर में चल रहे राजकीय उच्च विद्यालय में बंदरों का आतंक बना हुआ है। यह परेशानी एक-दो दिन से नहीं, बल्कि पिछले करीब पांच साल से है। चार साल पहले शिक्षकों, स्टाफ ने बंदरों को पकड़वाने की मांग उठाई, तो पकड़ने का ठेका भी दिया गया। मगर, आधे बंदरों को ही पकड़कर जंगलों में छोड़ा गया। आधे बचे बंदरों के कारण अब पहले से भी ज्यादा आबादी इनकी हो चुकी है। बंदर स्कूल भवन की छतों और पिछले हिस्से में डेरा डाले रहते हैं। यहां पास ही पानी के टैंक और स्कूल की पानी की टंकी है। नतीजतन यहीं पर इन्हें खाने-पीने की सारी चीजें मिल रही है। प्राथमिक पाठशाला में 227 बच्चे हैं। 21 बच्चों ने पिछले दिनों ही स्कूल छोड़ दिया।
विज्ञापन

आस्था पड़ रही भारी, समस्या बढ़ी
यहां आस्था भी भारी पड़ रही है। बंदरों को केले, मंगलवार को चूरमा खिलाना शुभ माना जाता है। ऐसे में अधिकतर ग्रामीण स्कूल परिसर या स्कूल भवन की छतों पर ही केले, चूरमा व अन्य फल डाल जाते हैं। जिस कारण अब स्कूल परिसर बंदरों को खासा रास आ रहा है। स्कूल स्टाफ ने ग्रामीणों से भी इस समस्या के समाधान के लिए विचार-विमर्श किया, मगर कोई समाधान नहीं निकला। कार्यकाल पूरा होने के कारण फिलहाल सरपंच हैं नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में ही 10 से अधिक शिकार
बंदर पानी पीने के लिए जाने वाले बच्चों, महिलाओं को आसानी से शिकार बना रहे हैं। पिछले सप्ताहभर में ही 10 से अधिक लोग बंदरों के शिकार हो चुके हैं। स्कूल से छात्रा पलक, योगिता, आशीष के अलावा स्टाफ सदस्य मायापति, आंगनबाड़ी वर्कर संतोष, कूक सुनीता, आश्विक को बंदर काट चुके हैं।
बंदरों की बड़ी समस्या है। बच्चों को पढ़ाने के साथ बंदरों से बचाना बड़ी चुनौती है। अगर किसी बच्चे को बाथरूम जाना हो तो एक उसके साथ डंडा लेकर सुरक्षा के रूप में जाता है। यहां हर समय हाथ में डंडा रखना पड़ता है। पहले यहां रंग-रोगन के लिए बजट आया था, जो बच्चे के लिए गैलरी में जालियां लगवाई गई, ताकि बंदर न आ सके। यहां बंदरों से बचाव के लिए सभी प्रयास कर लिए, मगर ये जाते ही नहीं।

अजय कुमार, प्राइमरी हेड टीचर, मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला
बंदरों की बड़ी समस्या है। स्टाफ के पांच-छह सदस्यों को बंदर काट चुके हैं। काफी बच्चे भी शिकार हो चुके हैं। कब हमला कर दे कुछ नहीं पता।
सुनीता, ईएसएचएम
मैं यहां बनाए आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत हूं। पिछले दिनों बंदर ने काट लिया। अचानक हमला करते हैं। ऐसे में सभी में बंदरों का खौफ है।
संतोष, कूक
30-40 बंदरों का पूरा ग्रुप है, जो एक साथ आते हैं और पता नहीं लगता कब हमला कर दें। ऐसे में हर समय खौफ बना रहता है। यहां काफी गर्भवती महिलाएं भी आंगनबाड़ी केंद्र पर आती हैं। ऐसे में बड़ा खतरा है।
अंगूरी देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed