{"_id":"6a2456d7b27f98e03902e3a7","slug":"the-farmer-accused-the-electricity-board-officials-of-cutting-down-58-sheesham-trees-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152171-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: किसान ने बिजली निगम अधिकारियों पर लगाया 58 सफेदे के पेड़ कटवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: किसान ने बिजली निगम अधिकारियों पर लगाया 58 सफेदे के पेड़ कटवाने का आरोप
Sat, 06 Jun 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
भिवानी के गांव चांग में काटे गए सफेदे। संवाद
चांग। गांव चांग के पास भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर स्थित अपने खेत से 58 हरे सफेदे के पेड़ कटवाने का आरोप लगाते हुए किसान सूरज ने बिजली निगम अधिकारियों और पड़ोसी किसानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसान ने गुजरानी पुलिस, वन विभाग, सीएम विंडो तथा बिजली निगम के उच्च अधिकारियों को शिकायत देकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
पीड़ित किसान सूरज ने बताया कि उसने अपनी करीब 1.5 एकड़ भूमि में लगभग 1500 सफेदे के पेड़ लगाए हुए हैं। उसे बचपन से ही पेड़ लगाने का शौक है। उसके खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन के तार काफी समय से खतरनाक तरीके से लटक रहे थे। इस संबंध में उसने 30 अप्रैल को बिजली निगम को व्हाट्सएप के माध्यम से लिखित शिकायत भी दी थी।
किसान का आरोप है कि निगम ने लटकते हुए बिजली के तारों को ठीक करने के बजाय उसके खेत से सटे पड़ोसी किसानों के साथ मिलकर 58 हरे सफेदे के पेड़ कटवा दिए। इससे उसे आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ पर्यावरण को भी क्षति पहुंची है। घटना को लेकर गांव चांग के भाईचारा ग्रुप और ग्रामीणों में भी रोष व्याप्त है। किसान सूरज ने न्याय की मांग करते हुए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गांव चांग के सरपंच को पंचायत बुलाने संबंधी शिकायत भी सौंपी है।
विज्ञापन
वर्सन:::::
गांव चांग में सफेदे के पेड़ बिजली लाइन से बार-बार टच हो रहे थे जिस कारण लाइन में फाल्ट हो रहे थे। निगम ने कोई भी पेड़ नहीं काटा है। आगे ट्यूबवेल में बिजली सप्लाई नहीं जाने की वजह से किसानों ने पेड़ों को काटा है। -संदीप नेहरा, जेई बिजली निगम।