Hindi News
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
The emergence of a third independent candidate for two Rajya Sabha seats is a conspiracy by the BJP and Congress: Digvijay Chautala
{"_id":"69add49667fc7361ea01b4e3","slug":"the-emergence-of-a-third-independent-candidate-for-two-rajya-sabha-seats-is-a-conspiracy-by-the-bjp-and-congress-digvijay-chautala-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147790-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा की दो सीटों पर तीसरे निर्दलीय प्रत्याशी का आना भाजपा-कांग्रेस का षड्यंत्र : दिग्विजय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा की दो सीटों पर तीसरे निर्दलीय प्रत्याशी का आना भाजपा-कांग्रेस का षड्यंत्र : दिग्विजय चौटाला
देवीलाल सदन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते दिग्विजय चौटाला।
Link Copied
भिवानी। हांसी रैली का निमंत्रण देने भिवानी पहुंचे जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि राज्यसभा की दो सीटों पर तीसरे निर्दलीय प्रत्याशी का मैदान में उतरना भाजपा और कांग्रेस का षड्यंत्र है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और इनेलो पर निशाना साधते हुए अपने चचेरे भाई कर्ण चौटाला को भी नसीहत दी।
विज्ञापन
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कुछ लोग ईडी और सीबीआई के डर से पहले ही सरेंडर कर चुके हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का नाम लिए बिना यह टिप्पणी की। उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव में इनेलो पूरी तरह से बेनकाब होगी और इसके बाद वह हरियाणा में राजनीति करने की हकदार नहीं रहेगी।राज्यसभा चुनाव को लेकर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह कमेरे (कर्मबीर बौद्ध) और व्यापारी (सतीश नांदल) की लड़ाई है। यदि व्यापारी जीतता है तो हरियाणा में पूंजीवाद हावी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि उनका विधानसभा में वोट होता तो वह कमेरे वर्ग के उम्मीदवार कर्मबीर बौद्ध को देते। दिग्विजय चौटाला ने अपने चचेरे भाई कर्ण चौटाला द्वारा जेजेपी की रैली की तारीख बदले जाने के बयान को झूठ बताया। उन्होंने कहा कि कर्ण चौटाला उनके प्यारे और लाड़ले भाई हैं और उनकी इच्छा है कि वह राजनीति में उनसे भी आगे बढ़ें लेकिन दूसरे की लाइन काटकर नहीं बल्कि अपनी लाइन बढ़ाकर आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।