फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The clothing market is back in full swing with the cold winds

Bhiwani News: सर्द हवाओं में लौटी कपड़ों के बाजार में रौनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The clothing market is back in full swing with the cold winds
शहर का घंटाघर बाजार।
भिवानी। लगातार बढ़ती ठंड ने लोगों को गर्म कपड़ों की ओर आकर्षित कर दिया है। शहर के प्रमुख बाजारों जैसे सराय चौपटा, घंटाघर, बिचला बाजार, गोशाला मार्केट और फुटपाथों में टोपी, मफलर, शॉल, स्वेटर, जैकेट, इनर व बच्चों के गर्म कपड़ों की खूब खरीदारी हो रही है। वहीं अन्य वस्तुओं के बाजार में ठंड के चलते मंदी का असर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

दुकानदार सतीश अग्रवाल और अभिषेक बंसल ने बताया कि बाजार में सबसे अधिक मांग टोपी, मफलर, शॉल और स्वेटर की बनी हुई है। इसके अलावा जैकेट और फुल इनर की खरीदारी भी तेजी से हो रही है। बच्चों के लिए रंग-बिरंगे गर्म कपड़े ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन

घंटाघर बाजार के कपड़ों के थोक व्यापारी पुरषोत्तम बंसल ने बताया कि इस बार गर्म कपड़ों का कारोबार 150 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। ठंड के मौसम के कारण गर्म कपड़ों के साथ-साथ ड्राई फ्रूट्स, खजूर और अन्य खाने-पीने की चीजों में भी लगातार मांग बढ़ी है जो शरीर के तापमान को बढ़ाने में मदद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed