फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Terror of thieves in cold nights, Two shops and house targeted in Bhiwani, incident near city police station

सर्द रातों में चोरों का आतंक: भिवानी में दो दुकानों व एक मकान को बनाया निशाना, सिटी थाना के पास की घटना

Thu, 14 Dec 2023 01:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 14 Dec 2023 01:21 PM IST
सार

सुमित ने बताया कि गल्ले के अदंर दराज की चॉबी रखी थी। उसी से ताला खोलकर नकदी चोरी की गई है। ये नकदी दिल्ली की किसी पार्टी को देनी थी। चोर उसके पड़ोस की ही दूसरे दुकान रेड़ीमेड कपड़ों की दुकान के अंदर भी छत के रास्ते से ही अंदर घुसे।

विज्ञापन
Terror of thieves in cold nights, Two shops and house targeted in Bhiwani, incident near city police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भिवानी पुलिस थाना से महज चंद कदम दूर किरोड़ीमल मंदिर के पास एक ही रात में चोर दो दुकान और एक मकान को खंगाल लाखों की नकदी पर हाथ साफ कर ले उड़े। चोरी की वारदात का वीरवार सुबह पता लगा जब दुकानदार दुकान पर पहुंचे। चोरी की वारदात की सूचना नगर व्यापार मंडल पदाधिकारियों को भी लगी तो वे मौके पर जुटे और बाजार की सुरक्षा को लेकर रोष जताया। वहीं शहर थाना पुलिस की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। चोर छत के रास्ते से दुकान में दाखिल हुए थे। पिछले सप्ताह भी नया बाजार क्षेत्र में रात के समय तीन दुकानों को चोरों ने इसी तरीके से खंगाल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


किरोड़ीमल मंदिर क्षेत्र के दुकानदार पवन केडिया व उसके बेटे सुमित ने बताया कि उनकी लक्ष्मी साड़ी के नाम से दुकान है। बुधवार देर शाम को वह दुकान बढ़ाकर घर चले गए थे। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को रात के समय बंद कर जाते हैं, ताकि कोई स्पार्किंग न हो। वीरवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो तीसरी मंदिर पर छत के रास्ते का दरवाजा टूटा हुआ मिला वहीं गल्ले के समीप दराज से साढ़े 18 लाख रुपये की नकदी भी गायब मिली।
विज्ञापन


सुमित ने बताया कि गल्ले के अदंर दराज की चॉबी रखी थी। उसी से ताला खोलकर नकदी चोरी की गई है। ये नकदी दिल्ली की किसी पार्टी को देनी थी। चोर उसके पड़ोस की ही दूसरे दुकान रेड़ीमेड कपड़ों की दुकान के अंदर भी छत के रास्ते से ही अंदर घुसे। इस दुकान के मालिक रवि ने बताया कि उसने किराये पर दुकान लेकर रेड़ीमेड का कारोबार शुरू किया हुआ है। चोर उसके गल्ले से करीब पांच से छह हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर ले गए। इसी तरह दुकान के ऊपरी हिस्से में बने पुराने मकान को भी चोरों ने खंगाला मगर वहां से उन्हें कोई कीमती चीज नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के समय दुकानों में सीसीटीवी बंद कराना चोरों के काम को कर रही आसान
शहर के बाजारों के अधिकांश दुकानदार स्पार्किंग के डर से रात के समय घर जाते समय अपनी दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर जाते हैं। ऐसा करना सही नहीं है। क्योंकि चोरों के लिए काम और आसान हो जाता है। शहर में दो बड़ी चोरी की वारदातों में ठीक ऐसा ही हुआ है। जिनमें दुकानदारों ने अपनी दुकानों के अंदर सीसीटीवी खुद ही बंद कर रखे थे। कुछ अर्से पहले नया बाजार में रंग पेंट व हार्डयेवर की तीन दुकानों में चोरी हुई थी। यहां पर भी चोर छत के रास्ते से अंदर दाखिल हुए थे। यहां सीसीटीवी बंद थे। इसी तरह किरोड़ीमल मंदिर में साड़ी और रेड़ीमेड की दुकान पर भी ऐसा ही हुआ। 


जांच अधिकारी के अनुसार
शहर थाना पुलिस चोरी की वारदात की छानबीन कर रही है। चोर छत के रास्ते से अंदर घुसे हैं, ऐसे में रात के समय गश्त करने वाली पुलिस को भी चोरों की इस कारिस्तानी का आभास तक नहीं हुआ। हालांकि पुलिस वारदात की तहकीकात में जुटी है और जल्द ही चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा। -विद्यानंद एसएचओ शहर थाना पुलिस भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed