{"_id":"65c90fe9e3a767802e02026a","slug":"tender-for-drone-survey-to-make-property-id-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-113013-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब नगर परिषद अधिकृत हुए दायरे में प्रॉपर्टी आईडी बनाने के लिए जल्द कराएगा ड्रोन सर्वेक्षण के टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब नगर परिषद अधिकृत हुए दायरे में प्रॉपर्टी आईडी बनाने के लिए जल्द कराएगा ड्रोन सर्वेक्षण के टेंडर
Sun, 11 Feb 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
संजय वर्मा
भिवानी। अब नगर परिषद अधिकृत हुए शहरी दायरे में प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए जल्द ड्रोन से सर्वेक्षण कराने के टेंडर कराएगा। सरकार ने भिवानी में तीन कॉलोनियों के 54 एकड़ दायरे को अधिकृत किया है। इसके अंदर करीब तीन दशकों से रह रहे लोगों की प्रॉपर्टी आईडी बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
भिवानी शहर के 31 वार्डों में 2018 में याशी कंपनी के सर्वेक्षण में करीब 70 हजार शहरी दायरे की प्रॉपर्टी शामिल की गई थी। इसके अलावा अब नए ड्रोन सर्वेक्षण होने से करीब एक हजार नई प्रॉपर्टी आईडी और जुड़ जाएंगी। नई प्रॉपर्टी आईडी बनने के बाद नगर परिषद की आमदनी भी बढ़ेगी, क्योंकि नई संपत्ति का नगर परिषद को टैक्स और डेवलपमेंट चार्ज भी मिलेगा। फिलहाल शहर के देवनगर कॉलोनी, उत्तम नगर, न्यू विद्या नगर सहित कोंट रोड की कई हिस्सों में नई प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के सर्वे से लोगों को लाभ मिलेगा।
दरअसल भिवानी की तीन अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किया है। इनमें महम रोड की करीब चार एकड़ की न्यू विद्या नगर कॉलोनी और कोंट रोड डीएवी स्कूल के पास की 17 एकड़ में कॉलोनी शामिल हैं। तीसरी कोंट रोड पर 32 एकड़ की कॉलोनी अधिकृत हुई है। पिछले करीब तीन दशकों से यहां लोग मकान बनाकर रह रहे हैं, मगर अभी तक उनकी प्रॉपर्टी शहरी दायरे में दर्ज नहीं हुई है। जिसके लिए अब नगर परिषद ड्रोन से सर्वेक्षण कराने का टेंडर कराएगा। ड्रोन सर्वे में इन प्रॉपर्टी की पहचान कर उनके मालिकों के नाम उसे नगर परिषद के रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। जिसके बाद इन लोगों से भी नगर परिषद गृहकर यानी प्रॉपर्टी टैक्स के अलावा डेवलपमेंट चार्ज वसूलेगा। वहीं इन कॉलोनी के लोगों को पानी और सीवरेज लाइन की सुविधा मिलेगी। नगर परिषद का उत्तम नगर कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, देव नगर कॉलोनी के अलावा कोंट रोड पर काफी हिस्सा ऐसा है, जिनमें अभी तक प्रॉपर्टी आईडी नहीं बनी है। अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में करीब एक हजार नई प्रॉपर्टी आईडी बनने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
कॉमर्शियल व घरेलू प्रॉपर्टी का भी नगर परिषद से होगा नक्शा पास
अधिकृत हुए शहरी दायरे में प्रॉपर्टी आईडी बनने के उपरांत कॉमर्शियल और घरेलू प्रॉपर्टी का नगर परिषद से नक्शा पास कराना संभव होगा और प्रॉपर्टी की खरीद करना और उसकी बिक्री करना भी आसान होगा। शहर के जिन दायरों में प्राॅपर्टी आईडी नहीं बनी हैं, उन प्रॉपर्टी में निर्माण पर नगर परिषद से नक्शा को मंजूरी नहीं दी जा सकती है। न ही निर्माण को किसी तरह की एनओसी मिल सकती है।
नगर परिषद के अधिकृत हुए दायरे में नई प्रॉपर्टी आईडी बनाने के लिए ड्रोन से सर्वेक्षण कराए जाने के जल्द टेंडर कराए जाएंगे। हालांकि अधिकांश हिस्से में पहले ही ड्रोन सर्वे में प्रॉपर्टी की पहचान की जा चुकी है। करीब एक हजार नई प्रॉपर्टी आईडी और बनेंगी। प्रॉपर्टी आईडी बनने के बाद इन प्रॉपर्टी मालिकों से नगर परिषद को गृह कर और डेवलपमेंट चार्ज लिया जाएगा और इन कॉलोनियों में विकास के काम भी होंगे। -भवानी प्रताप सिंह, चेयर पर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।