Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tender cancelled three times, agencies show no interest the fourth time either Rs 21 crore sewer renovation project in jeopardy

Bhiwani News: तीन बार टेंडर रद्द, चौथी बार भी एजेंसियां नहीं दिखा रहीं रुचि, 21 करोड़ के सीवर नवीनीकरण पर संकट

Thu, 05 Nov 2026 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 05 Nov 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Tender cancelled three times, agencies show no interest the fourth time either Rs 21 crore sewer renovation project in jeopardy
देवसर चुंगी ​स्थित पुराना डिस्पोजल का टैंक। संवाद
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। शहर में 21 करोड़ रुपये की लागत से 23 किलोमीटर नई सीवर लाइन बिछाने और देवसर चुंगी स्थित पुराने डिस्पोजल के सुदृढ़ीकरण का काम तीन बार टेंडर रद्द होने के कारण अटका हुआ है। संकरे शहरी क्षेत्र में काम करने के लिए एजेंसियां आगे नहीं आ रही हैं।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने चौथी बार टेंडर लगाए हैं जो 17 नवंबर को खोले जाएंगे। इससे पहले निर्माण एजेंसियों के साथ सामूहिक बैठक कर उनके सुझाव भी लिए जाएंगे। शहर की सीवर व्यवस्था सुधारने के लिए विभाग करीब 34.50 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम कर रहा है। इसे दो चरणों में पूरा किया जाना है। पहले चरण में 21 करोड़ रुपये से 23 किलोमीटर नई सीवर लाइन बिछाने और देवसर चुंगी स्थित पुराने डिस्पोजल का सुदृढ़ीकरण होना है। दूसरे चरण में 13.50 करोड़ रुपये से दादरी रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

दादरी रोड एसटीपी के काम की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। टेंडर खुलने के बाद संबंधित एजेंसी को काम आवंटित करने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही एजेंसी काम शुरू कर देगी। दूसरी ओर शहर की सीवर लाइन और डिस्पोजल के काम में विभाग पिछले एक साल से टेंडर प्रक्रिया में ही उलझा है जबकि परियोजना के लिए बजट को मंजूरी पहले ही मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 जुलाई को खोला था पहला टेंडर
शहर में नई सीवर लाइन बिछाने का पहला टेंडर 14 जुलाई को खोला गया था लेकिन किसी एजेंसी ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। दादरी रोड एसटीपी के नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण का टेंडर 16 जुलाई को खोला गया था जिसमें एजेंसियां निर्धारित मानदंड पूरे नहीं कर सकीं। इसके बाद विभाग ने 19 अगस्त को दोबारा टेंडर आमंत्रित किए। इस बार केवल एक एजेंसी प्रक्रिया में शामिल हुई। पर्याप्त एजेंसियां नहीं मिलने के कारण यह टेंडर भी रद्द करना पड़ा। नियमानुसार टेंडर जारी करने और खोलने के बीच 21 दिन का समय देना होता है। इस प्रक्रिया में हर बार करीब एक माह लग रहा है।

पुरानी सीवर लाइनों को फट्टियों के सहारे खोल रहे कर्मचारी
शहर के कई हिस्सों में करीब तीन दशक पुरानी सीवर लाइनें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इन्हें बार-बार खोलने के लिए विभागीय अधिकारियों को मैनुअल तरीके से काम कराना पड़ रहा है। नई परियोजना शुरू नहीं होने के कारण विभाग फिलहाल इन लाइनों पर बड़ा बजट खर्च नहीं कर पा रहा है। ऐसे में शहर के अंदर ओवरफ्लो हो रही सीवर लाइनों को ठेकेदार के कर्मचारियों से फट्टियों के सहारे खुलवाकर चालू कराया जा रहा है।

57 साल पुराने डिस्पोजल में बनेगा नया टैंक और स्क्रीन चैंबर
देवसर चुंगी स्थित शहर के मुख्य डिस्पोजल का निर्माण करीब वर्ष 1967 में हुआ था। उस समय शहर की आबादी और शहरी दायरा सीमित था जबकि अब दोनों का विस्तार हो चुका है। परियोजना के तहत पुराने डिस्पोजल के दो टैंकों को तोड़कर उनकी जगह बड़ा नया टैंक बनाया जाएगा या दोनों पुराने टैंकों के अतिरिक्त एक नया टैंक तैयार किया जाएगा। यहां स्क्रीन चैंबर भी नए सिरे से और पहले से बड़ा बनाया जाएगा। पुराने स्क्रीन चैंबर की मशीन खराब पड़ी है और जगह भी काफी संकरी है। नया चैंबर बनने से शहरभर से आने वाले दूषित पानी में मौजूद ठोस कचरे को अलग करना आसान होगा। इसके अलावा डिस्पोजल पर लगा पुराना पंपिंग सिस्टम हटाकर नया सिस्टम लगाया जाएगा।


वर्जन
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शहरी क्षेत्र में सीवर सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए चौथी बार टेंडर लगा चुका है। इससे पहले तीन बार टेंडर नियम पूरे नहीं होने के कारण रद्द हो चुके हैं। निर्माण एजेंसियां काम के लिए आगे नहीं आ रही हैं। इसी के चलते संबंधित एजेंसियों की सामूहिक बैठक बुलाई गई है। इसमें सीवर सुदृढ़ीकरण कार्य के टेंडर को लेकर सुझाव लिए जाएंगे। इसके बाद टेंडर में संशोधन की भी संभावना है। - सूर्यकांत, कार्यकारी अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed