{"_id":"cda265f8b2aca5825b3e1c9604f13fde","slug":"teacher-s-daughter-became-a-lieutenant-in-the-navy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर की बेटी नेवी में बनी लेफ्टिनेंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर की बेटी नेवी में बनी लेफ्टिनेंट
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। सेक्टर 23 की रहने वाली अदिति चौधरी नेवी में लेफ्टिनेंट बन गईं। इसके साथ ही अदिति ने एक और उपलब्धि भी हासिल की, गणतंत्र दिवस पर होने वाली नेशनल परेड के लिए भी उनका चयन हो गया है।
अदिति चौधरी की उपलब्धि पर उनकी माता सुदेश चौधरी व भाई पुल्कित बेहद खुश हैं। यहां पब्लिक स्कूल बाल भवन में अध्यापिका सुदेश चौधरी ने बताया कि बीते 26 नवंबर को केरल में हुई पासिंग परेड के बाद अदिति ट्रेनिंग के लिए वहीं रुक गई हैं। सुदेश ने बताया कि अदिति नेवी की आर्किटेक्ट डिविजन में लेफ्टिनेंट की जिम्मेदारी संभालेंगी। सुदेश ने बताया कि अगले 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर होने वाली नेशनल परेड के लिए अदिति का चयन हुआ है। यही नहीं, अदिति को एंकर अवार्ड के लिए भी चुना गया। यह अवार्ड नेवी अपने सबसे मेधावी अधिकारी को देती है। मूल रूप से धनाना गांव के रहने वाली सुदेश का बेटा पुल्कित अरमेनिया में एमबीबीएस कर रहा है। उनके पति बीआर चौधरी का 2001 में निधन हो चुका है।
छह महीने में अदिति को मिली पांच जॉब
पिछले छह महीने के दौरान अदिति ने छह परीक्षा पास की और छह जॉब आफर मिले। उसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पीओ, एयरफोर्स में पायलट, यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी, नेवी में आब्जर्वर और नेवी में ही लेफ्टिनेंट। सुदेश ने बताया कि अदिति आईएएस बनना चाहती है। अब भी उसकी ख्वाहिया आईएएस बनने की ही है। लेकिन, फिलहाल वह नौसेना में रहकर देश सेवा करेगी।
विज्ञापन
एनआईटी कुरुक्षेत्र से बीटेक
अदिति की स्कूली शिक्षा पब्लिक स्कूल बाल भवन में हुई। इसके बाद सिविल इंजीरियरिंग की पढ़ाई कुरुक्षेत्र एनआईटी से की। 2014 में बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली में आईएएस परीक्षा के लिए कोचिंग ली। इसी दौरान उसका नेवी में लेफ्टिनेंट के लिए चयन हुआ।
--
सुदीप भी बने लेफ्टिनेंट
सेक्टर 13 के रहने वाले सुदीप पिलपिया भी नेवी में लेफ्टिनेंट के तौर पर चुने गए। सुदीप की कामयाबी पर परिवार खुश है। सुदीप के पिता धर्मपाल मर्चेंट नेवी में अधिकारी हैं और माता सुदेश देवी गृहिणी हैं। सुदीप की बहन पूजा व भावना एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं। सुदीप का कहना है कि देश सेवा उसका ध्येय है, इसीलिए नेवी चुनी। यह उपलब्धि उनके माता-पिता व बहनों की सपोर्ट की बदौलत हासिल कर पाया।