{"_id":"67914880d382aceea20f478f","slug":"suspicious-death-of-married-woman-in-singhani-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-128964-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सिंघानी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, सीएचसी के शव गृह में रखा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सिंघानी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, सीएचसी के शव गृह में रखा शव
Thu, 23 Jan 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
लोहारू। उपमंडल के गांव सिंघानी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतका महिला के शव को लोहारू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शव गृह में रखवा दिया। जानकारी के अनुसार गांव सिंघानी में दूसरे राज्य का परिवार मजदूरी करने के लिए कई वर्षों से रहा था। थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि सिंघानी में बबीता नाम की विवाहिता ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। उसके परिजनों को झारखंड राज्य में सूचना दे दी गई है। मृतका के शव को लोहारू सीएचसी के शव गृह में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद उनके बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन