फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Suddenly the weather changed again, light rain got relief from humidity

अचानक फिर बिगड़ा मौसम, रिमझिम बारिश से मिली उमस से निजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Suddenly the weather changed again, light rain got relief from humidity
अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में अचानक फिर से मौसम में बदलाव आ गया। मंगलवार दोपहर बाद क्षेत्र में बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। करीब एक घंटे तक हुई हल्की बारिश से सप्ताह भर से चले आ रहे उमस भरे मौसम से लोगों को निजात मिल गई। लेकिन इस समय हुई बारिश फसलों के लिए काफी नुकसानदायक बताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस समय हुई बारिश से फसलों में नुकसान बढ़ने की आशंका बनी है।
विज्ञापन

अक्तूबर माह में किसानों की कपास, बाजरा, मूंग व ग्वार की फसल पकाव की ओर है। कई किसान तो अपनी पकी हुई फसल को निकालने की तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में बारिश किसानों के अरमानों पर पानी फेर रही है। पहले हुई बारिश में भी फसलों के अंदर किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। वहीं अधिकतर गांवों में जलभराव भी बना हुआ है। ऐसे में फिर से मौसम बिगड़ा देख किसान घबराए हुए हैं। बारिश में वाहन चालक गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। पिछले काफी दिनों से चिलचिलाती धूप की वजह से उमस बनी हुई थी। मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद हल्की बारिश हुई, जिसके बाद हवा में भी ठंडक घुल गई।
विज्ञापन

वर्जन
इस समय बारिश फसलों के लिए नुकसानदायक है। खरीफ फसल पकाव की ओर हैं, ऐसे में बारिश किसानों के फसल उत्पादन को भी प्रभावित कर सकती है। हालांकि ज्यादा बारिश नहीं हुई है। अगर तेज बारिश होती है तो फिर फसल में नुकसान की संभावनाएं भी ज्यादा बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. आत्माराम गोदारा, कृषि उपनिदेशक भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed