फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   sucide, youth, police case file

घरेलू कलह से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 31 Mar 2021 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
sucide, youth, police case file
सुरेन्द्र। फाइल फोटो - फोटो : Bhiwani
बवानीखेड़ा। क्षेत्र के गांव रोहनात में 33 वर्षीय एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण घरेलू झगड़ा बताया जा रहा है। युवक और उसकी पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव चल रहा था। आपसी झगड़े से परेशान होकर युवक ने फांसी लग ली। मंगलवार सुबह तब पता चला जब युवक अपने कमरे से बाहर नहीं आया। मृतक के पिता ने उसकी पत्नी सहित ससुरालजनों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए बवानीखेड़ा पुलिस को शिकायत की है। मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित सास, ससुर व दो सालों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में रोहनात निवासी सतबीर ने बताया कि लड़के सुरेंद्र की शादी गांव बास निवासी मीनाक्षी के साथ करीब 12 साल पहले हुई थी। सुरेंद्र के चार लड़कियां व एक लड़का है। उसके बेटे सुरेंद्र को उसकी पत्नी व उसके दो साले मंदीप व संदीप व ससुर बारु व सास परेशान करते थे। 20 दिन पहले उसकी पुत्रवधू मीनाक्षी उसके बेटे से लड़ाई झगड़ा करके अपने घर चली गई और बार बार पंचायत करने पर अब नौ दिन पहले ही वापस आई थी। वापस आने के बाद रोज उसके बेटे के साथ झगड़ा करती थी। सुरेंद्र को अपने भाइयों से जान से मरवाने की धमकी दिलवाती थी। जिस कारण से परेशान होकर उसके बेटे ने आत्महत्या कर ली। मृतक की मां ने बताया कि सोमवार देर रात दस बजे तक उसका बेटा उसके पास ही बैठा था।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा पुलिस थाना प्रभारी एसआई रविंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह गांव रोहनात में सुरेंद्र नामक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना मिली थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे जहां पर पिता ने मृतक की पत्नी, सास, ससुर व दो सालों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। जिसपर पत्नी सहित पांच ससुरालजनों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने केस दर्ज किया है। घटना की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed