फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Students were administered the oath to follow traffic rules.

Bhiwani News: छात्रों को यातायात नियमों के पालन करने की दिलाई शपथ

Fri, 19 Sep 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 19 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Students were administered the oath to follow traffic rules.
लोगों को यातायात नियमों के प्रति  जागरूक करते ट्रैफिक थाना पुलिस के उप निरीक्षक सीताराम। 
भिवानी। शहर में सेवा पखवाड़े के तहत यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़क सुरक्षा को लेकर आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से ट्रैफिक थाना पुलिस ने एक अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विशेष रूप से विद्यालय के छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इस अभियान के तहत विद्यालय के छात्रों को जागरूक किया। ट्रैफिक थाना पुलिस के उप निरीक्षक सीताराम ने उन्हें सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक सिग्नल, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, ओवर स्पीड से होने वाले खतरे, शराब पीकर गाड़ी चलाने के दुष्परिणाम और अन्य यातायात नियमों के अतिरिक्त नशा के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्रों को भी इस मुहिम से जोड़ा गया, ताकि वे स्वयं नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन

इस अभियान में ट्रैफिक थाना के उप निरीक्षक सीताराम ने छात्रों से यातायात नियमों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की और कहा कि युवा पीढ़ी यदि इन नियमों का पालन करेगी तो समाज में सड़क सुरक्षा की स्थिति और बेहतर होगी। पुलिस ने बताया कि यह अभियान केवल छात्रों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम नागरिकों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed