फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Students jammed Bhiwani-Hansi road for the demand of buses

Bhiwani News: बसों की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने भिवानी-हांसी रोड पर लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Students jammed Bhiwani-Hansi road for the demand of buses
अधिकारियों को बैठक में निर्देश देते रोहतक मंडल के आयुक्त जगदीप सिंह। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सीबीएलयू के नए कैंपस तक बस सुविधा शुरू करवाने की मांग के लिए मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने भिवानी-हांसी मार्ग पर स्थित सीबीएलयू के नए कैंपस के समक्ष सड़क को जाम कर दी। प्रदर्शन की अध्यक्षता सीबीएलयू के एनएसयूआई अध्यक्ष प्रवीण बूरा ने की। इस दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के नए कैंपस तक स्पेशल बस चलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के रोष को देखते हुए रोडवेज महाप्रबंधक नेत्रपाल खत्री व अन्य कर्मचारी पहुंचे और विद्यार्थियों को बस चलाए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही जीएम ने एक नंबर उपलब्ध करवाकर कहा कि यदि कोई बस यहां नहीं रुकती है तो उसकी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके बाद विद्यार्थियों का गुस्सा शांत हुआ। प्रवीण बूरा ने कहा कि सीबीएलयू के नए कैंप तक पहुंचने के लिए बसों की भारी समस्या बनी हुई है, जिसके चलते छात्राओं को स्कूल-कॉलेज तक जाने में भी भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। उन्होंने कहा कि सीबीएलयू के नए कैंपस तक पहुंचने वाले विद्यार्थियों के लिए एक स्पेशल बस की सुविधा की जाए, क्योंकि यहां पर न तो कोई निजी वाहन आता है और न ही कोई बस। इसके कारण विद्यार्थी समय पर अपनी कक्षाओं में नहीं पहुंच पाते। उन्होंने कहा कि बसों के अभाव में बहुत सी छात्राएं शिक्षा के अधिकार तक से वंचित हो रही है। इस अवसर पर प्रीति, मंजू, आरती, अंकिता, तमन्ना, प्रियंका, सोनू, राजश्री, सीमा, सपना, रेखा, पूजा, संगीता, प्रिया, सिमरन, अंकिता, अनुराधा, दीपा, संजू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed