फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Students engaged in applying online for discussion on examination

Bhiwani News: परीक्षा पे चर्चा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में जुटे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Students engaged in applying online for discussion on examination
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। परीक्षा के तनाव से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व अध्यापकों से परीक्षा पर चर्चा करेंगे। पीएम के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विद्यार्थी, उनके अभिभावक और अध्यापक ऑनलाइन पंजीकरण में जुट गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 30 दिसंबर है।
विज्ञापन

इस बार कार्यक्रम ऑनलाइन रहेगा, जिसे स्कूलों पर ऑनलाइन माध्यमों से लाइव देखा जाएगा। इसके लिए innovateindia.mygov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह ऑनलाइन निशुल्क रहेगा, जिसके बाद विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों की ऑनलाइन प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से चुने गए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को शिक्षा मंत्रालय द्वारा पीपीसी किट उपहार में दी जाएगी। वहीं, परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई।
विज्ञापन

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन:
सबसे पहले innovateindia.mygov.in पर जाएं। होम पेज पर PPC-2023 पर क्लिक करें। नीचे स्क्रीन पर दिए गए PARTICIPATE NOW बटन पर क्लिक करें। प्रतियोगिता कक्षा 9 से 12 तक के स्कूली छात्रों के लिए खुली है। छात्र उन्हें प्रदान किए गए विषयों में से किसी एक पर अपनी प्रतिक्रियाएं प्रस्तुत कर सकते हैं। छात्र प्रधानमंत्री को अधिकतम 500 वर्णों में अपना प्रश्न भी प्रस्तुत कर सकते हैं। माता-पिता और शिक्षक भी विशेष रूप से उनके लिए डिजाइन की गई ऑनलाइन गतिविधियों में भाग ले सकते हैं और अपनी प्रविष्टियां जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन जरूरी है, जिसको लेकर स्कूल मुखिया को विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व अध्यापकों को अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थी इस कार्यक्रम में रुचि दिखाएं, ताकि वे इसका लाभ उठा सकें।
- रामअवतार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed