{"_id":"b9e1df8bd4101474398d843ac7d8c878","slug":"student-protest-against-vc-for-fees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने घेरा कुलपति कार्यालय, गेट के बाहर दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने घेरा कुलपति कार्यालय, गेट के बाहर दिया धरना
भिवानी
Updated Fri, 11 Sep 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबीस घंटे की भूख हड़ताल के बाद भी फीस वृद्धि और हॉस्टल चालू कराने पर विवि प्रशासन की ओर से पहल नहीं किए जाने पर एसएफआई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कुलपति कार्यालय घेर लिया। मांगों के समर्थन में जोरदार नारे लगाते हुए कार्यालय गेट के सामने धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
छात्रों की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। करीब एक घंटे तक हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे डीन ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देकर शांत कराया। सर्व कर्मचारी संघ के प्रवक्ता संदीप सांगवान ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेताओं को जूस पिलाकर भूख हड़ताल से उठाया।
विज्ञापन
सीबीएलयू में नए सत्र से फीस वृद्धि के विरोध में एसएफआई लगातार आंदोलन कर रही है। विवि प्रशासन इस मामले में कोई फैसला अब तक नहीं कर पाया है। इससे क्षुब्ध एसएफआई के जिला सचिव पुनीत, सह सचिव क्रांति, राहुल, अभिषेक, अमित, नास्तिक बुधवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। गुरुवार की सुबह तक चली 24 घंटे की भूख हड़ताल के बावजूद विवि प्रशासन की ओर से पहल न होने से क्षुब्ध प्रदर्शनकारियों ने कुलपति कार्यालय को घेर लिया। इसके बाद धरने पर बैठ गए। छात्रों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने फीस वृद्धि वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
सरकार की च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम, राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक शिक्षा अभियान को भी छात्र विरोधी बताया। मौके पर पहुंचे डीन प्रो.आरएल सैनी ने छात्रों को आश्वस्त किया कि 18 सितंबर तक समस्याओं का हल निकाल लिया जाएगा। इसके बाद सभी शांत हुए। प्रदर्शन में विनोद गिल, पोनी रतेरा, लोकेश कटारिया, नवीन, अमित, अनिल रंगा, मोहित, रोहित, रितू, पूजा, प्रियंका, सोनिका, पंकज, प्रदीप, सोनू, रजत, संगीता, ममता, प्राची आदि शामिल रहे।