फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   strike

नगर परिषद सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में लगे गंदगी के ढेर

Wed, 01 Jul 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
strike
शहर में प्रदर्शन करते हुए नगर परिषद कर्मचारी। - फोटो : Bhiwani
नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी सामूहिक रूप से अवकाश लेकर सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। ऐसे में लगातार दूसरे दिन भी शहर के डपिंग प्वाइंटों से कूड़े का उठान नहीं हुआ और कूड़ा सड़कों पर फैला रहा। उमस भरी गर्मी में बदबू ने लोगों का भी जीना मुहाल कर दिया।
विज्ञापन

दरअसल नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को रेलवे रोड स्थित नप कार्यालय से लेकर घंटाघर तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य सचिव पुरुषोत्तम दानव व एसकेएस जिला प्रधान सुखदर्शन सरोहा ने संयुक्त रूप से किया। यूनियन नेताओं ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा को समाप्त करने, 50 लाख बीमा पॉलिसी में शामिल करने, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने, सरकार के साथ हुए समझौते को लागू करने, मृतक परिवार के आश्रितों को पक्की नौकरी, समय पर वेतन देने, डीए, एलटीसी पर रोक लगाने के साथ ही पालिका प्रशासन से 2018 की कर्मचारियों की सूची को सही करके भेजने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी उक्त मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर एसकेएस जिला प्रधान सुखदर्शन सरोहा, राकेश मलिक, प्रधान विजय कुमार, सचिव शीतल बागड़ी, कोषाध्यक्ष सुनील बिडलान उपस्थित थे।
विज्ञापन

शहर के इन बिंदुओं से नहीं हुआ कूड़े का उठान
नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मंगलवार को भी पूरे शहर से कूड़े का उठान नहीं हुआ। नगर परिषद कर्मचारियों ने कूड़ा उठान को लेकर कुछ जगहों पर वैकल्पिक व्यवस्था भी की, लेकिन ये व्यवस्था भी काम नहीं आई। शहर के सरकुलर रोड कृष्णा कॉलोनी मोड़, नया बाजार, वैश्य स्कूल के पास दिनोद गेट, महावीर घाटी, बर्तन बाजार सहित सरकुलर रोड के अंतर्गत आने वाले वार्डों में कूड़े का उठान नहीं हुआ। टीपर ऑटो भी वार्डों में नहीं पहुंचे, इस वजह से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना शहर से निकलता है करीब दस टन कचरा
पूरे शहर से रोजाना करीब दस टन कचरा निकलता है। नगर परिषद ने सूखा और गीला कचरा उठान को लेकर बड़े डस्टबिन लगाए हुए हैं, मगर फिर भी शहरवासी सूखे और गीले कचरे को अलग अलग डालने के प्रति जागरूक नहीं है। यही वजह है कि सूखे कचरे के बीच गिले कचरे से उठ रही बदबू ने पूरे शहर को ही गंदगी के ढेर में तबदील कर दिया। उमस के दौरान कूड़े से जबरदस्त बदबू आ रही हैं, जिससे की इस कूड़े के पास से गुजरना भी मुश्किल हो रहा है।

नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की पूर्व निर्धारित हड़ताल की वजह से कुछ जगहों पर कूड़े का उठान नहीं हुआ था। बुधवार से सभी सफाई कर्मचारी काम पर लौट आएंगे और शहर से नियमित रूप से कूड़े का उठान सुनिश्चित किया जाएगा।
- रणसिंह यादव, चेयरमैन नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed