फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   strike, banks closed, ATM empty

बैंकों पर लटके रहे ताले, एटीएम हुए खाली, लोग रहे परेशान

Sat, 01 Feb 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
strike, banks closed, ATM empty
घंटाघर स्थित एसबीआई के बाहर धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ रोष जताते बैंक कर्मचारी। संवाद न्यूज एज? - फोटो : Bhiwani
पुरानी पेंशन योजना लागू करने व अन्य मांगों को लेकर लगातार दूसरे दिन बैंक कर्मचारियों, अधिकारियों की हड़ताल रही और बैंकों के बाहर ताले लटके रहे। दो दिन की हड़ताल से जिलेभर में करीब 600 करोड़ का लेन-देन ठप रहा। शनिवार को एटीएम भी जवाब दे गए और लोग नकदी के लिए इधर-उधर भटकते रहे। हड़ताल करने वाले बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों ने शहर में जुलूस निकालकर रोष जताया।
विज्ञापन

बैंकों पर लटके ताले उपभोक्ताओं के लिए परेशानी बने। दो दिन की हड़ताल के चलते अधिकतर एटीएम भी जवाब दे गए। घंटाघर पर महज दो एटीएम में ही रुपये थे और उन पर भी लोगों की भीड़ लगी थी। शहर के रोहतक गेट, पुराना बस स्टैंड सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगे विभिन्न बैंकों के एटीएम भी खाली नजर आए। अब लोगों को सोमवार को ही राहत मिलने की आस है।
विज्ञापन

नारेबाजी कर जताया रोष
नई पेंशन योजना की जगह पुरानी पेंशन लागू करने, अधिकारियों की कार्य अवधि निश्चित करने, सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण बंद किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर लगातार दूसरे दिन बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी सड़क पर उतरे। घंटाघर एसबीआई बैंक शाखा के सामने यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया और शहर में जुलूस निकालकर रोष जताया। इस अवसर पर वासुदेव शर्मा, सत्यशील कौशिक, कामरेड ओम प्रकाश, कंवर सिंह, योगेश महता, रतिराम, अजीत सिंह, मंदीप, संदीप, सोनू, सचिन दुआ, बुलाकीराम अरोड़ा, प्रवीण, पूनित, संदीप चौधरी, अंकुश, उमेशए, सेवानिवृत कर्मचारी राम कुमार वर्मा, चिरजीलाल आदि बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में छह दिन बंद रहेंगे बैंक : दो दिवसीय हड़ताल के बाद भी अगर मांगे पूरी नहीं की गई तो मार्च महीने में लगातार छह दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंक यूनियन ने 11 से 13 मार्च तक लगातार तीन दिन हड़ताल का एलान किया है। तीन दिन की हड़ताल के बाद 14 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार है और 15 को रविवार। ऐसे में लगातार छह दिन बैंक बंद रहेंगे। कर्मचारियों, अधिकारियों ने इसके बाद भी मांगे नहीं मानने पर एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की भी चेतावनी दी है।
ये है मुख्य मांगे
- नई पेंशन योजना की जगह पुरानी पेंशन लागू हो
- अधिकारियों की कार्य अवधि निश्चित की जाए
- सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण बंद करने
- जानबूझकर कर्ज ना चुकाने वाले कारपोरेट घरानों से एनपी, हुए ऋणों को वसूली के लिए सरकार द्वारा कानून बनाया जाए
- आऊट सोर्सिंग बंद हो, समान काम समान वेतन दिए जाए
- पुरानी पेंशनर्स की पेंशन में संशोधन किया जाए, पारिवारिक पेंशन में सुधार किया जाए
- पांच दिवसीय कार्यदिवस किया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed