Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Strengthening of Bhiwani to Dhigawamandi road to begin by September

विकास परियोजना: सितंबर तक शुरु होगी भिवानी से ढिगावामंडी मार्ग की स्ट्रेथनिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Strengthening of Bhiwani to Dhigawamandi road to begin by September
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई की खस्ता हालत सुधार के लिए एनएच अथॉरिटी ने अब दोबारा से 34 किलोमीटर लंबी सड़क की स्ट्रेथनिंग (सुदृढ़ीकरण) कार्य के टेंडर कराए हैं। इतना ही नहीं पांच किलोमीटर शहरी दायरे से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर सीसी पैटर्न की सड़क बनाने के लिए भी सितंबर में फिर से टेंडर खुलेंगे। एनएच अथॉरिटी ने पहले भी टेंडर कराए थे, मगर सरकार की गाइडलाइन बदलने से अड़चन आ गई। अब दोबारा से टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई गई है। जिसके बाद भिवानी से लोहारू क्षेत्र के ढिगावामंडी तक की सड़क दुरुस्त करने के लिए सितंबर तक काम शुरू होगा। जबकि शहरी दायरे में कुछ हिस्से में सीसी पैटर्न पर सड़क बनाने का काम अक्तूबर तक शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे रोहतक के खरड़ी मोड़ से भिवानी होकर पिलानी तक एक्सटेंशन किया हुआ है। गांव निनान से नया बस स्टैंड और नया बस स्टैंड से अग्रसेन चौक होकर दादरी गेट, बावड़ीगेट, हालुवास गेट लोहारू रेलवे ओवरब्रिज तक हाईवे सड़क की हालत काफी खस्ताहाल बनी है। कोरोना संक्रमण का खतरा टलने के बाद हाईवे अथॉरिटी ने सड़क सुधार की दिशा में कदम उठाया था। जिसके लिए जनवरी में टेंडर कराए थे। मगर सरकार की अचानक नई गाइडलाइन आ गई। जिसकी वजह से पहले कराए गए टेंडर रद्द करने पड़े और अब फिर दोबारा से इस कार्य के टेंडर कराए गए। भिवानी से ढिगावामंडी तक सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य के टेंडर अब खुल चुके हैं, जिस पर जल्द ही वर्कऑर्डर जारी किए जाएंगे। जिससे यह उम्मीद बंधी है कि सितंबर के अंत तक 34 किलोमीटर लंबी सड़क पर करीब 40 करोड़ के बजट से सुदृढ़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा। जबकि शहरी दायरे से गुजरने वाले हाईवे सड़क में सुधार के लिए थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा। क्योंकि इसके टेंडर की प्रक्रिया 12 सितंबर के बाद ही फिर से शुरू होगी। जिसमें निनान से लेकर अग्रसेन चौक तक सड़क का सुदृढ़ीकरण होगा। जबकि दादरी गेट, बावड़ीगेट, हनुमान गेट और हालुवास गेट के कुछ हिस्सों में ये सड़क सीसी पैटर्न पर नई बनेगी। जिस पर करीब साढ़े 34 करोड़ का अनुमानित बजट भी खर्च आएगा। संवाद
विज्ञापन

----------------
अतिक्रमण भी बना हाईवे पर ट्रैफिक के लिए बड़ी परेशानी
नेशनल हाईवे की खस्ता हालत ही वाहन चालकों के लिए परेशानी नहीं हैं, बल्कि हाईवे की फुटपाथ पर अतिक्रमण भी यातायात के लिए बड़ी परेशानी बना है। हाईवे के अधिकतर हिस्सों की फुटपाथ पूरी तरह से अतिक्रमण का शिकार हो चुकी हैं, जहां पर जगह-जगह अवैध झुग्गी झोपड़ी बस चुकी हैं। जिनकी वजह से सड़क हादसे भी हो रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन व हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी भी अतिक्रमण हटाने को लेकर महज खानापूरी में ही जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
वर्जन:::
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर दो चरण में सड़क सुधारीकरण का काम किया जाना है। जिसमें एक चरण में भिवानी से ढिगावामंडी तक 34 किलोमीटर सड़क की स्ट्रेथनिंग कराई जाएगी। जिसके टेंडर अब खुल चुके हैं, जल्द काम अलाट होगा। इसी तरह दूसरे चरण में निनान से धिराना मोड़ तक सड़क बनेगी। इसमें सड़क की स्ट्रेथनिंग और कुछ हिस्से में सीसी पैटर्न की सड़क भी बनेगी। जिसकी टेंडर प्रक्रिया सितंबर में फिर से शुरू की जाएगी।
-नारायण, जेई एनएच अथॉरिटी रोहतक मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed