फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   street light, notice, light fuse

22 जगह बंद मिली अधिकतर पथ प्रकाश, ठेकेदार को नोटिस

Sun, 09 Aug 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
street light, notice, light fuse
देर रात रोहतक गेट से बावड़ी गेट को जाने वाले मार्ग पर बने डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइट से बिजली चोर? - फोटो : Bhiwani
नगर परिषद अधिकारियों ने लंबे समय बाद शहर की पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट व्यवस्था) जांचा तो अधिकतर खराब मिलीं। जिसके बाद सभी खराब पथ प्रकाश की रात को ही लिस्ट तैयार की गई। गलियों की नहीं शहर के मुख्य मार्गों, मुख्य चौक-चौराहों पर भी बत्ती गुल मिली। नप अधिकारियों ने शहर के 22 स्थानों का निरीक्षण किया जहां अधिकतर पथ प्रकाश बंद मिली। जिसके बाद रिपेयरिंग का ठेका लेने वाले ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया कि 48 घंटे में सभी पथ प्रकाश ठीक नहीं हुए तो ठेका राशि काटी जाएगी।
विज्ञापन

लंबे समय से आ रही पथ प्रकाश खराब होने की शिकायतों के बाद नप अधिकारियों ने एक्सईएन सुंदर श्योराण के नेतृत्व में शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था जांची थी। टीम ने सेक्टर 13, सेक्टर 23, हांसी रोड, हांसी गेट चौक, घंटाघर चौक, रोहतक से बावड़ी गेट, दादरी गेट, रोहतक रोड आदि क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया और खराब मिली पथ प्रकाश की लिस्ट तैयार की। जिसके बाद शनिवार को ठेकेदार को नोटिस जारी कर 48 घंटे में सभी पथ प्रकाश ठीक करने के निर्देश दिए गए। 48 घंटे में पथ प्रकाश ठीक नहीं होने की सूरत में ठेकेदार की राशि काटने की भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

ग्रुप में चली खूब शिकायतें
रात को सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुपों में कुछ लोगों ने मैसेज किया कि नप अधिकारी शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था जांच रहे है। जिसके बाद लोगों ने अपनी-अपनी कॉलोनियों, गलियों के नाम ग्रुप में मैसेज किए कि हमारी गलियां, मोहल्ला, कॉलोनी भी देखे। करीब आठ से 10 लोगों ने ग्रुप में इस तरह के मैसेज कर अपनी पथ प्रकाश संबंधित समस्या से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बंद मिली पथ प्रकाश
- सेक्टर-13 मकान नंबर एक से मकान नंबर 159 तक
- सेक्टर-13 के बड़ा पार्क, पीर बाबा मंदिर के पास हाई मास्ट व स्ट्रीट लाइट
- सेक्टर-13 पॉलिटेक्निक के सामने वाले पार्क की हाई मास्ट लाइट
- सेक्टर-13 मकान नंबर 2012 के सामने वाले पार्क की हाई मास्क व स्ट्रीट लाइटें
- सेक्टर-23 मकान नंबर 850 से 875
- सेक्टर-23 महाराणा प्रताप पार्क नंबर छह व मकान नंबर 313
- सेक्टर -23 भगत सिंह चौक की सभी स्ट्रीट लाइट
- रोहतक गेट से रोहतक रोड पर एमसी कॉलोनी मोड़ तक की सभी लाइट
- महम गेट से जेबी गुप्ता अस्पताल तक की आठ स्ट्रीट लाइट
- पुराना बस स्टैंड से हांसी गेट तक 16 स्ट्रीट लाइट
- हांसी गेट से बासिया भवन तक सभी स्ट्रीट लाइट
- बासिया भवन से सेक्टर मोड़ तक 28 स्ट्रीट लाइट
- सेक्टर मोड़ से बीपीएस स्कूल तक 20 स्ट्रीट लाइट
- पतराम गेट डाकखाने वाली गली
- आर्य कन्या स्कूल
- खाड़ी मोहल्ला
- घंटाघर चौक क्षेत्र की
- पार्क कॉलोनी नजदीक जाट धर्मशाला
- कन्हैयाराम अस्पताल के पास
- हांसी रोड ओवरब्रिज की सभी लाइट
- सेक्टर-13 मकान नंबर 1620 के आगे 10 स्ट्रीट लाइट
वर्जन-
रात को शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था जांची है। काफी क्षेत्रों में पथ प्रकाश खराब मिले हैं। जिस बारे में ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। 48 घंटे में खराब पथ प्रकाश ठीक नहीं हुए तो ठेके के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उसकी राशि काटने का भी प्रावधान है।
- सुंदर श्योराण, एक्सईएन नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed