फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Stock machine malfunctioned, fertilizer could not be distributed.

Bhiwani News: स्टॉक मशीन दे गई जवाब, किसानों को वितरित नहीं की जा सकी खाद

Tue, 16 Dec 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 16 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Stock machine malfunctioned, fertilizer could not be distributed.
जूई अनाज मंडी में खाद के लिए लगी किसानों की लाइन। संवाद
जूई। क्षेत्र में यूरिया की किल्लत के बीच रविवार को दो ट्रक में 1100 बैग खाद जूई पैक्स पहुंचे। सूचना मिलते ही सोमवार को सुबह 5 बजे 28 गांवों के हजारों किसान जूई अनाजमंडी में बने पैक्स गोदाम पर जुट गए।
विज्ञापन

हालात अनियंत्रित होने के डर से पैक्स प्रबंधन ने जूई थाना पुलिस को सूचना दी लेकिन पैक्स की खाद स्टॉक मशीन में तकनीकी खराबी के कारण स्थिति और बिगड़ गई और पुलिस भी किसानों को काबू नहीं कर पाई। प्रबंधन ने मशीन ठीक कराने के लिए ऑपरेटर बुलाया लेकिन शाम तक मशीन चालू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

किसान सतबीर, वेदपाल, मनीष, राजकुमार और जयभगवान ने बताया कि वे सुबह 6 बजे से लाइन में खड़े थे, लेकिन मशीन न चलने के कारण खाद नहीं मिल सकी। किसानों ने अपने स्तर पर रजिस्ट्रेशन कॉपी लगाई, जिसमें आने वाले किसानों के नाम दर्ज किए गए। प्रबंधन ने मंगलवार सुबह पैक्स प्रांगण में मशीन पर अंगूठा लगवाकर खाद वितरित करने का आश्वासन दिया।किसानों ने प्रशासन से कम से कम 6 हजार बैग की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की ताकि वे समय पर अपनी सरसों और गेहूं की फसल में पहला पानी डाल सकें
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बोले यूरिया न मिली तो फसलें हो जाएंगी कमजोर : किसानों का कहना है कि गेहूं, सरसों आदि फसलों की बढ़वार के यूरिया बहुत जरूरी है। यूरिया समय पर देने से पौधों की वृद्धि, गुणवत्ता और पैदावार बेहतर होती है। समय पर यूरिया नहीं देंगे तो फसल कमजोर हो जाएगी। सरकार और एजेंसी जल्दी यूरिया भेजे ताकि इसे हम खेत में समय पर डाल सकें और फसल अच्छी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed