{"_id":"683ddb574fcf5dc3ce0410c2","slug":"state-executive-of-obc-brigade-declared-surendra-rohilla-becomes-chief-general-secretary-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134897-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ओबीसी ब्रिगेड की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, सुरेंद्र रोहिल्ला बने मुख्य महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ओबीसी ब्रिगेड की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, सुरेंद्र रोहिल्ला बने मुख्य महासचिव
Mon, 02 Jun 2025 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 02 Jun 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। ओबीसी ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र तंवर ने ओबीसी ब्रिगेड की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। कार्यकारिणी को करनाल के सुरेंद्र रोहिल्ला एडवोकेट को मुख्य महासचिव, फतेहाबाद के डाॅ. मुख्तयार सिंह सदर व हिसार के डाॅ. श्रीकिशन बागोरिया को महासचिव चुना गया।
करनाल के करताराम कश्यप रिटायर्ड डीएसपी, रोहतक के सुरेंद्र पांचाल, बरवाला के मा. देशराज, फरीदाबाद के रामफल जांगड़ा व रेवाड़ी के शिवदत्त जांगड़ा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं करनाल के शिवकुमार जोगी, असंध के श्यामपाल रोहिल्ला, भूना के राजबीर सोनी, रतिया के सुरेंद्र जांगड़ा, कैथल के देशराज प्रजापति, सिरसा के दाऊद व रामपाल गुज्जर ढांड को सचिव चुना गया। रामकुमार प्रजापति को मुख्य संगठन सचिव व डाॅ. तुलसीराम बुल्ला को कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई।
प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र तंवर ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम में की जा रही भर्तियां असंवैधानिक है, सरकार को चाहिए कि निगम को भंग कर एचपीएससी के तहत पक्की भर्तियां की जाए। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि भाजपा सरकार द्वारा की गई जातीय जनगणना की घोषणा को तुरंत प्रभाव से शुरू किया जाए। इन मुद्दों को लेकर हरियाणा के प्रत्येक जिले में ओबीसी ब्रिगेड प्रदर्शन करेगी, जिसकी शुरूआत 11 जून से रोहतक से की जाएगी और जल्द ही युवा प्रदेश कार्यकारिणी व महिला प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी कर दिया जाएगा।